Skip to main content

ताजा खबर

नहीं रहे एंड्रयू फ्लिंटॉफ के ‘Field Of Dreams’ सीरीज में अभिनय कर चुके यह युवा

नहीं रहे एंड्रयू फ्लिंटॉफ के Field Of Dreams सीरीज में अभिनय कर चुके यह युवा

Andrew Flintoff (Pic Source-X)

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर और इंग्लैंड लायंस के इस समय के मुख्य कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ को प्रसिद्ध टीवी शो टॉप गियर में काम करते समय एक कार दुर्घटना के दौरान काफी चोट आई थी। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। यही नहीं इन चोट की वजह से उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी।

पूरी तरह से ठीक होने के बाद एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दी और उन्होंने बीबीसी टीवी के साथ ‘फील्ड ऑफ ड्रीम्स’ नामक एक टीवी सीरीज बनाने का फैसला किया। वो इस सीरीज के जरिए लंकाशायर के टैलेंटेड युवा को सपोर्ट करना चाहते थे। इस सीरीज के दौरान एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने प्रेस्टन से 18 वर्षीय Hadifh Umar Mahmood को चुना। यह वही जगह है जहां एंड्रयू फ्लिंटॉफ रहते थे।

हालांकि bbc.com के मुताबिक महमूद अब इस दुनिया में नहीं है। 10 सितंबर को महमूद की कार पेड़ में जाकर क्रैश हो गई थी। युवा Chain Caul Way में अपनी Audi A3 स्पोर्ट्स कार चला रहे थे लेकिन अचानक से यह गाड़ी उनके कंट्रोल से बाहर हो गई। इस एक्सीडेंट की वजह से उन्हें काफी चोट आई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। महमूद के साथ 16 वर्षीय एडम बोडी भी कार में ही थे। एडम को भी काफी चोट आई है।

उमर के पिछले स्कूल Penwortham Priory Academy ने भी युवा को श्रद्धांजलि दी। स्कूल ने अपने रिलीज किए गए बयान में कहा कि महमूद बहुत ही अच्छा लड़का था और पढ़ाई में भी वो शानदार था। उमर को सब लोग काफी प्यार करते थे। उनके निधन से सभी लोग काफी दुखी हैं।

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने Underprivileged बच्चों को क्रिकेट के माध्यम से अपने जीवन बदलने का मौका दिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंड्रयू फ्लिंटॉफ का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जब उन्हें कार एक्सीडेंट के दौरान चोट आई थी उसके बाद पूर्व खिलाड़ी ने Underprivileged बच्चों के लिए कई शानदार काम किए।

यही नहीं 2022 में उमर ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ के लिए कहा था कि, ‘उन्होंने हमें क्रिकेट की काफी कला बताई थी और यह सच में बेहतरीन बात थी। अब मैं खुद यह बोल सकता हूं कि मैं थोड़ा बहुत ऑलराउंडर हूं और साथ ही उन्होंने मेरा और परिवार वालों का भी इंटरव्यू लिया था।’

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...