Skip to main content

ताजा खबर

“धोनी नेट में अधिक बल्लेबाजी नहीं करता था, उस गेंदबाजी करना पसंद था”- माही को लेकर आकाश चोपड़ा ने सुनाया मजेदार किस्सा

“धोनी नेट में अधिक बल्लेबाजी नहीं करता था, उस गेंदबाजी करना पसंद था”- माही को लेकर आकाश चोपड़ा ने सुनाया मजेदार किस्सा
Aakash Chopra recalls how MS Dhoni’s breathtaking shot stunned him. (Photo Source: X(Twitter)

एमएस धोनी से पहले दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में डेब्यू किया। हालांकि बाद में धोनी सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, वहीं कार्तिक की अनुपलब्धता के कारण टीम में उनकी जगह ख़राब हो गई। प्रतिस्पर्धा कड़ी होने के साथ, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया कि रांची के बल्लेबाज नेट्स में कार्तिक को गेंदबाजी करते थे।

भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी धोनी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि धोनी ने इंडिया A के लिए खेलते हुए एक ऐसा शॉट खेला, जिसका अभ्यास वो नेट में नहीं करता था। बात 2004 की है, जब इंडिया A के कैंप के लिए आकाश चोपड़ा और एमएस धोनी बेंगलुरु में थे।

आकाश चोपड़ा ने एमएस धोनी को लेकर किया बड़ा खुलासा

आकाश चोपड़ा ने एमएस धोनी के साथ अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि ‘ धोनी और मेरा रिश्ता काफी पुराना है। मैं तब तक भारत के लिए खेल चुका था। हमारा बेंगलुरु में एक कैंप था। जब मैं होटल पहुंचा तो बताया गया कि धोनी मेरे रूममेट हैं। मुझे बताया गया कि वो रांची से हैं। मैंने, धोनी को पहले भी देवधर ट्रॉफी में खेलते हुए देखा था। जहां उन्होंने रनों का अंबार लगया था। इसके अलावा उस वक्त मैं उन्हें ज्यादा नहीं जानता था।

फिर हम एक महीने तक बेंगलुरु में रूममेट रहे। धोनी बेपरवाह थे। उन्होंने इंडिया के लिए खेलते हुए पाकिस्तान के इफ्तिखार अंजुम नामक एक गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स स्वीपशॉट खेला था जो मेरी कल्पना से परे था। क्योंकि मैंने धोनी को नेट में कभी ऐसा शॉट मारते हुए नहीं देखा था। धोनी नेट में अधिक बल्लेबाजी नहीं करता था। वो दिनेश कार्तिक के अलावा अन्य बल्लेबाजों को नेट में गेंदबाजी करता था।’

आकाश ने आगे बताते हुए कहा कि, ‘धोनी का फोन बहुत बजता था। लेकिन वह फोन कभी नहीं उठाता था। ‘एक बार मैंने धोनी से पूछा कि वह किस समय सोते हैं। उन्होंने कहा कि जब तुम्हारा दिल करे, तुम सो सकते हो। धोनी मांसाहारी था और मैं शाकाहारी था। लेकिन उसने मेरे लिए 1 महीना शाकाहारी खाना खाया। वो उस समय बहुत शर्मीला भी था।’

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...