
Rohit Sharma & Yograj Singh (Photo Source: X/Twitter)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करते रहते हैं। योगराज सिंह खुद एक पूर्व क्रिकेटर हैं और भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन फिर भी वह धोनी के पीछे पड़े रहते हैं।
गौरतलब है कि, भारत आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। 27 जून की शाम भारत सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा। भारत के सामने पिछले साल की विजेता इंग्लैंड को हराने की चुनौती है। इसपर योगराज सिंह ने यह कहते हुए कि भारत इस साल वर्ल्ड कप जरूर जीतेगा, साथ ही धोनी का नाम लेकर उन पर तंज कसा।
योगराज सिंह ने धोनी को लेकर क्या तंज कसा
इंग्लैंड का सामना यानी भारत की 2022 विश्व कप की कड़वी यादें ताजा होंगी। 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार स्वीकार करनी पड़ी थी। जिससे भारत का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया था। अभी तक भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप साल 2007 में ही अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद दोबारा फाइनल नहीं जीत सका। धोनी ने कप्तानी संभालने के बाद पहली ही सीरीज में भारत को सफलता दिलाई थी।
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पहले भी कई बार धोनी की आलोचना कर चुके हैं और इस बार भी उन्होंने बेतूकी बातें बोली हैं। हाल ही में उनके इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि भारत वर्ल्ड कप जीतेगा। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, “इस बार धोनी टीम में नहीं हैं, इसलिए हम जीतेंगे।” उनका यह भी दावा है कि गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ने भी धोनी के खिलाफ बोला था।
Yograj Singh’s Bold Claim: “No Dhoni, India Will Crush Pakistan!” In a fiery statement, Yograj Singh predicts India’s triumph in the T20 World Cup without MS Dhoni, fueling heated debates among cricket fans and experts.
[Dhoni, India vs Pakistan, Cricket, Controversy] pic.twitter.com/2MGSDwVY2K
— Punjabi Mania (@punjabi_mania) June 9, 2024
“एक भारतीय के रूप में, मुझे लगता है कि भारतीय टीम को सफल होना चाहिए। इस बार धोनी नहीं हैं, इसलिए हम जीतेंगे। जबकि गौतम गंभीर और रोहित शर्मा भी यही कहते हैं। उनका ये भी कहना है कि धोनी की वजह से इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

