Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: बाबर आजम ने रचा बड़ा इतिहास, इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे

T20 World Cup 2024 बाबर आजम ने रचा बड़ा इतिहास इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे

Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप का 9वां संस्करण इस वक्त वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में अब तक हमें एक से बढ़ कर एक मुकाबले और बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप की उपविजेता पाकिस्तान ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मैच खेले बिना ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। वहीं विजेता इंग्लैंड पर भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन टीम आखिरी दो मैच जीतकर जैसे-तैसे सुपर-8 में पहुंच गई है।

पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद क्रिकेट जगत में बाबर आजम की जमकर आलोचना हो रही है। बोर्ड द्वारा बाबर को वापस से कप्तान बनाए जाने के फैसले पर फैंस और कई दिग्गज खिलाड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच बाबर आजम ने कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा इतिहास रच दिया है। बाबर आजम टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

आयरलैंड के खिलाफ बाबर ने खेली 32 रनों की नाबाद पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को खेला। इस मैच में आयरलैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम ने 57 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। फिर कप्तान बाबर आजम की 34 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी के बल पर टीम ने फिर 3 विकेट से जीत दर्ज की।

इस पारी के बाद बाबर आजम टूर्नामेंट के इतिहास में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम ने 17 पारियों में अब तक 549 रन बना लिए हैं। बाबर आजम से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था, जिन्होंने 29 पारियों में 529 रन बनाए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची-

बाबर आजम (पाकिस्तान) – 17 पारियों में 549 रन
एमएस धोनी (भारत) – 29 पारियों में 529 रन
केन विलियमसन – 19 पारियों में 527 रन
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 11 पारियों में 360 रन
ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) – 16 पारियों में 352 रन

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...

IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

IPL 2026: RR captain Riyan Parag spotted vaping in dressing room during match vs PBKS (image via X) मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 40वें मैच में रियान पराग...