
MS Dhoni and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जब से आईपीएल के नए अनकैप्ड नियम को लेकर 28 सितंबर को घोषणा की है, तब से इस नियम को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिल रही है।
नई आईपीएल गाइडलाइंस के अनुसार कोई भी खिलाड़ी जिसने अपना आखिरी मैच पांच साल पहले खेला था, वह टूर्नामेंट में खुद को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में पंजीकृत करा सकता है। ऐसे खिलाड़ी को टीमें 4 करोड़ में रिटेन कर पाएंगी।
इस नियम के आने के बाद इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई थी कि बीसीसीआई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मदद करना चाहती है, जिससे वे टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को रिटेन कर पाए।
गौरतलब है कि धोनी ने आईपीएल के आगामी सीजन में खेलने को लेकर कहा था कि उनका फैसला इस बात पर निर्भर करेगा, बोर्ड इसको लेकर क्या नीति बनाता है। लेकिन अब जब उन्होंने खुद को एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर पंजीकृत कराया है, तो उनके अगले आईपीएल सीजन में खेलने का रास्ता पूरी तरह से खुल गया है।
दूसरी ओर, अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व दिग्गज स्पिन हरभजन सिंह ( Harbhajan Singh) का बड़ा बयान सामने आया है। हरभजन का कहना है कि उनके लिए यह थोड़ा अजीब है, क्योंकि दो बार के वर्ल्ड चैंपियन ने खुद को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर पंजीकृत कराया है।
हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सीजन के मीडिया पार्टनर क्रिकट्रैकर से खास बातचीत करते हुए हरभजन ने कहा- धोनी अमर हैं और वह जब तक खेलना चाहेंगे, तब तक खेलेंगे। अब नए नियम के बाद वह एक अनकैप्ड खिलाड़ी है। दो बार का वर्ल्ड चैंपियन, लेकिन अब वह अनकैप्ड है। मैं इसके बारे में जो कुछ भी कहूंगा, वह विवादास्पद होगा।
हरभजन ने आगे कहा- वैसे भी मुझे लगता है कि ये नियम सिर्फ धोनी पर लागू नहीं होता। बहुत सारे खिलाड़ी हैं, कुछ जो रिटायर हो चुके हैं और वे वापस आ सकते हैं। वे फिर से पंजीकरण कर सकते हैं। हरभज ने आगे हसंते हुए कहा- मैं पंजीकरण कराने वाले संभावित लोगों में से एक हूं।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

