Skip to main content

ताजा खबर

‘दो बार का वर्ल्ड चैंपियन अब अनकैप्ड है’ IPL रिटेंशन नियम को लेकर हरभजन सिंह ने पूछे तीखे सवाल

‘दो बार का वर्ल्ड चैंपियन अब अनकैप्ड है’ IPL रिटेंशन नियम को लेकर हरभजन सिंह ने पूछे तीखे सवाल

MS Dhoni and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जब से आईपीएल के नए अनकैप्ड नियम को लेकर 28 सितंबर को घोषणा की है, तब से इस नियम को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिल रही है।

नई आईपीएल गाइडलाइंस के अनुसार कोई भी खिलाड़ी जिसने अपना आखिरी मैच पांच साल पहले खेला था, वह टूर्नामेंट में खुद को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में पंजीकृत करा सकता है। ऐसे खिलाड़ी को टीमें 4 करोड़ में रिटेन कर पाएंगी।

इस नियम के आने के बाद इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई थी कि बीसीसीआई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मदद करना चाहती है, जिससे वे टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को रिटेन कर पाए।

गौरतलब है कि धोनी ने आईपीएल के आगामी सीजन में खेलने को लेकर कहा था कि उनका फैसला इस बात पर निर्भर करेगा, बोर्ड इसको लेकर क्या नीति बनाता है। लेकिन अब जब उन्होंने खुद को एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर पंजीकृत कराया है, तो उनके अगले आईपीएल सीजन में खेलने का रास्ता पूरी तरह से खुल गया है।

दूसरी ओर, अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व दिग्गज स्पिन हरभजन सिंह ( Harbhajan Singh) का बड़ा बयान सामने आया है। हरभजन का कहना है कि उनके लिए यह थोड़ा अजीब है, क्योंकि दो बार के वर्ल्ड चैंपियन ने खुद को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर पंजीकृत कराया है।

हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सीजन के मीडिया पार्टनर क्रिकट्रैकर से खास बातचीत करते हुए हरभजन ने कहा- धोनी अमर हैं और वह जब तक खेलना चाहेंगे, तब तक खेलेंगे। अब नए नियम के बाद वह एक अनकैप्ड खिलाड़ी है। दो बार का वर्ल्ड चैंपियन, लेकिन अब वह अनकैप्ड है। मैं इसके बारे में जो कुछ भी कहूंगा, वह विवादास्पद होगा।

हरभजन ने आगे कहा- वैसे भी मुझे लगता है कि ये नियम सिर्फ धोनी पर लागू नहीं होता। बहुत सारे खिलाड़ी हैं, कुछ जो रिटायर हो चुके हैं और वे वापस आ सकते हैं। वे फिर से पंजीकरण कर सकते हैं। हरभज ने आगे हसंते हुए कहा- मैं पंजीकरण कराने वाले संभावित लोगों में से एक हूं।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...