Skip to main content

ताजा खबर

देवदत्त पडिक्कल की 147 रनों की पारी के दम पर, कर्नाटक ने चेज कर दिया लिस्ट ए इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट

देवदत्त पडिक्कल की 147 रनों की पारी के दम पर, कर्नाटक ने चेज कर दिया लिस्ट ए इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट

Devdutt Padikkal (Image Credit- Twitter X)

विजय हजारे ट्राॅफी के 33वें सीजन के शुरू होने के साथ ही रिकाॅर्ड टूटना और बनना भी शुरू हो गया। आज 24 दिसंबर को खेल के पहले दिन ही कर्नाटक टीम ने उस समय इतिहास रच दिया, जब उन्होंने झारखंड के खिलाफ 413 रनों का टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ग्राउंड बी पर खेले गए इस मुकाबले में कर्नाटक ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की अगुवाई वाली स्मैट चैंपियन झारखंड को पांच विकेट और 15 गेंद शेष रहते हरा दिया।

इसके साथ ही कर्नाटक अब लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने वाली दूसरी टीम बन गई है। साथ ही कर्नाटक के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 118 गेंदों में 10 चौके व 7 छक्कों की मदद से 147 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से यह टारगेट सफल चेज हो पाया।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने वाली टीमें

435 रन साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2006 जोहानिसबर्ग

413 रन कर्नाटक बनाम झारखंड, 2025 अहमदाबाद

399 रन क्वींसलैंड बनाम तस्मानिया, 2014 नाॅर्थ सिडनी

392 रन कराची बनाम सियालकोट, 2004 सियालकोट

388 रन मिडलसेक्स बनाम डरहम, 2025 चेस्टर ले स्ट्रीट

कर्नाटक बनाम झारखंड मैच का हाल

ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमों के बीच मैच के हाल के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो कर्नाटक ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 412 रन बनाए।

टीम के लिए कप्तान व विकेटकीपर इनफाॅर्म ईशान किशन ने 39 गेंदों में 7 चौके व 14 छक्कों की मदद से 125 रनों की तूफानी पारी खेली, तो विराट सिंह ने 88 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कुमार कुशाग्र ने 63 रन जोड़े।

इसके बाद, जब कर्नाटक झारखंड से मिले 413 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 47.3 ओवरों में पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल (54) और देवदत्त पडिक्कल (147) ने पहले विकेट के लिए 114 रनों की साझेदार कर टीम को एक शानदार शुरुआत दी। तो वहीं, अंत में अभिनव मनोहर 56* और ध्रुव प्रभाकर 40* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...