Skip to main content

ताजा खबर

देखें Video: जब एमएस धोनी, ऋषभ पंत, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण ने की गेंदबाजी और झटक लिए विकेट

देखें Video जब एमएस धोनी ऋषभ पंत राहुल द्रविड़ वीवीएस लक्ष्मण ने की गेंदबाजी और झटक लिए विकेट

Compilation of Indian batsmen doing bowling (Source X)

Compilation of Indian batsmen doing bowling: पार्ट टाइम भारतीय गेंदबाज रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार, 30 जुलाई को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की श्रृंखला के तीसरे टी201 में श्रीलंका को चौंका दिया जब आखिरी 2 निर्णायक ओवरों में दोनों ने गेंदबाजी की।

जब मेजबान टीम को 12 गेंदों पर केवल नौ रन चाहिए थे, सूर्यकुमार ने गेंद पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर रिंकू सिंह को दी। उन्होंने केवल तीन रन दिए जबकि दो विकेट लिए जिसमें कुसल परेरा (46) का बड़ा विकेट भी शामिल है। फिर जब छह गेंदों पर छह रन चाहिए थे, तब सूर्यकुमार ने अंतिम ओवर फेंकने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। उन्होंने भी कुछ ऑफ स्पिन गेंदबाजी की, दो विकेट लिए और केवल पांच रन दिए।

राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, एमएस धोनी और वसीम जाफर ने भी की है गेंदबाजी 

क्रिकेट में पार्ट टाइम खिलाड़ियों द्वारा गेंदबाजी करना और विकेट लेना कोई असामान्य घटना नहीं है। इस आर्टिकल में हम एक वीडियो दिखाएंगे जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पार्ट टाइम भारतीय गेंदबाज राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, एमएस धोनी और वसीम जाफर ने न सिर्फ गेंदबाजी की है बल्कि विकेट भी झटके हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के विकेट लेने के क्लिप भी हैं, हालांकि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नहीं हैं।

दिलचस्प बात यह है कि सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की प्रसिद्ध भारतीय सलामी जोड़ी भी पार्ट टाइम गेंदबाज थे। लेकिन उन्होंने इतना अधिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला कि उन्होंने क्रमशः 201 और 132 विकेट लिए।

देखें वीडियो- Compilation of Indian batsmen doing bowling

धोनी ने 1 विकेट (ODI) लिया है, ऋषभ पंत ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं की है लेकिन उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1 विकेट लिया। राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में  1 विकेट लिया  था और 4 विकेट वनडे फॉर्मेट में अपने नाम किया है। वहीं, टेस्ट मैच में वसीम जाफ़र ने 2 और वीवीएस लक्ष्मण ने 1 विकेट लिया है।

यहाँ देखे:- “बेहतरीन कप्तानी”- श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद हेड कोच गंभीर ने दिया जोरदार स्पीच, वीडियो हुआ वायरल

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...