Skip to main content

ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह को 19वां ओवर देकर जोखिम क्यों उठाया? मैच के बाद बताया मास्टर प्लान

सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह को 19वां ओवर देकर जोखिम क्यों उठाया? मैच के बाद बताया मास्टर प्लान
Rinku Singh and Suryakumar BowlingWhy Suryakumar Yadav gave 19th over to Rinku Singh? श्रीलंका और भारत के बीच तीसरा टी20 मैच 30 जुलाई को खेला गया।  ये मुकाबला बेहद रोमांचक था। मैच सुपर ओवर तक पहुंचा और भारत ने जीत हासिल की। एक समय ऐसा था जब श्रीलंका को जीत के लिए 18 गेंदों पर सिर्फ 21 रनों की जरूरत थी। 18वें ओवर में खलील अहमद ने 12 रन दिये। मैच भारत के हाथ से फिसलता जा रहा था। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह को अगला ओवर फेंकने के लिए कहा जिसने सभी को चौंका दिया। उस वक्त 12 गेंदों में 9 रन चाहिए थे। रिंकू सिंह ने इस ओवर में 2 विकेट लिए और सिर्फ 3 रन दिए।

उसके बाद आखिरी ओवर में 6 रन चाहिए थे। उस वक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद गेंदबाजी की थी। उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए और दो विकेट लिए थे। मैच सुपर ओवर में चला गया। श्रीलंका इसमें कुछ खास नहीं कर सका और बस 2 रन बनाए। वहीं, पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ सुपर ओवर जीत लिया।

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह को 19वां ओवर देने के पीछे की वजह बताई

श्रीलंका को भारत के खिलाफ जीत के लिए 12 गेंद और सिर्फ 9 रन चाहिए थे। इसमें शुरुआती ओवर फेंकने वाले भारत के सबसे अहम गेंदबाज मोहम्मद सिराज का ओवर भी बचा हुआ था। फिर भी सूर्यकुमार ने 19वें ओवर में रिंकू सिंह को गेंदबाजी करने का फैसला किया और यह बेहद अहम ओवर था जो मैच का रुख पलट सकता था।

दरअसल ये जोखिम सूर्यकुमार ने उठाया था। अगर मैच हार जाते तो सारा दोष सूर्यकुमार पर आ सकता था। लेकिन पिछले कई मैचों में देखा गया है कि इतने संघर्ष के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले सूर्यकुमार यादव हार मानने वालों में से नहीं हैं। सूर्यकुमार ने रिंकू को गेंद सौंपी और इस फैसले को उन्होंने सही भी ठहराया।

सूर्यकुमार ने सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा-

“यह तय करना आसान है कि 20वां ओवर कौन फेंकेगा। लेकिन 19वें ओवर को लेकर फैसला करना मुश्किल था। सिराज और अन्य गेंदबाजों के ओवर बचे थे। लेकिन मुझे लगा कि रिंकू सिंह विकेट के लिए उपयुक्त गेंदबाज होंगे। उन्होंने नेट पर भी अच्छा अभ्यास किया था। वह हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। पिच और स्थिति को देखते हुए उन्हें गेंद सौंपना ज्यादा उचित था। इसलिए मैंने यह फैसला लिया।”

आशीष नेहरा ने पूछा कि आपने 20वां ओवर फेंकने के बजाय 19वां ओवर क्यों नहीं डाला? इसपर उन्होंने कहा- “अब तक मैंने देखा है कि 19वां ओवर हमेशा महत्वपूर्ण और उतना ही कठिन रहा है। इसलिए मैंने रिंकू को यह जिम्मेदारी दी। दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाएं हाथ से गेंदबाजी करना हमेशा मुश्किल होता है। लेकिन रिंकू ने अपना पूरा कौशल लगाया और मेरा लिए काम आसान कर दिया।”

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...