Skip to main content

ताजा खबर

देखें वीडियो: विराट कोहली ने फैन को फोन पर दिया ऑटोग्राफ

Virat Kohli Giving Autograph to a Fan on Phone (Source X)

Autograph by Virat Kohli on phone to a fan: हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक फैन के फोन पर ऑटोग्राफ दिया। यह वीडियो क्रिकेट फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि कोहली का यह अनोखा अंदाज फैंस के दिलों को छू रहा है।

देखें वीडियो: विराट कोहली ने फैन को फोन पर दिया ऑटोग्राफ

Autograph on the phone by Virat Kohli to a fan. 😂❤️pic.twitter.com/kZgkKtq4O3

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 4, 2024

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली होटल के लिफ्ट में जा रहे थे। तभी पीछे से एक स्टाफ उनके पास आता है और उनसे फोन पर ऑटोग्राफ देने को कहता है।

फैन ने अपने फोन को ऑटोग्राफ के लिए आगे किया, और बिना किसी झिझक के कोहली ने फोन पर अपने सिग्नेचर दे दिए। आमतौर पर खिलाड़ी बॉल, बैट, या किसी पेपर पर ऑटोग्राफ देते हैं, लेकिन विराट ने जिस सहजता से फोन पर हस्ताक्षर किए, वह फैंस के लिए खास बन गया।

विराट कोहली की फैन फॉलोइंग

विराट कोहली की फैन फॉलोइंग विश्वभर में बेहद बड़ी है। वह सिर्फ मैदान पर अपने खेल के लिए ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी अपने व्यक्तित्व और फैंस के प्रति अपने प्यार के लिए जाने जाते हैं। इस वीडियो ने एक बार फिर साबित किया है कि कोहली न केवल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बल्कि एक उम्दा इंसान भी हैं, जो अपने फैंस के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली 

टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा थे। कोहली ने पहले टेस्ट मैच में 6 और 17 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच में उनके बल्ले से 47 और 29* रन निकले थे।  16 अक्टूबर से भारत को घर पर न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है। कोहली इस सीरीज में बड़े रन बनाना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...