Skip to main content

ताजा खबर

दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में एक्शन में नजर आएंगे Rishabh Pant और Navdeep Saini, पढ़ें बड़ी खबर 

दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में एक्शन में नजर आएंगे Rishabh Pant और Navdeep Saini, पढ़ें बड़ी खबर 

Rishabh Pant and Navdeep Saini (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के पहले सीजन में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और हर्षित राणा खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

तो वहीं इसको लेकर दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (DDCA) और दिल्ली प्रीमियर लीग के अध्यक्ष रोहन जेटली (Rohan Jaitley) ने भी बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि अगस्त 2024 के बाद, टूर्नामेंट के चरणों में शुरू होने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मैन्स और वीमेंस टीमों के मैच होंगे। सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। साथ ही टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 जुलाई को आयोजित होगी, और कुल 6 टीमों की खरीददारी के लिए 49.65 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

रोहन जेटली ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं टूर्नामेंट को लेकर हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रोहन जेटली ने कहा- ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, हर्षित राणा और अन्य भारतीय खिलाड़ी DPL के पहले सीजन में भाग लेंगे। मेरी ऋषभ पंत से बात हुई और उन्होंने मुझसे लीग में भाग लेने का वादा किया है, लेकिन यह केवल उनकी उपलब्धता और राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर निर्भर करता है। लेकिन फिलहाल वह खेलेंगे, नवदीप और हर्षित भी लीग में शामिल होंगे।

साथ ही टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा- लीग निश्चित रूप से उन खिलाड़ियों के लिए एक शानदार मौका होगा, जो नेट्स पर कड़ी मेहनत करते हैं और उन्हें किसी बड़े टूर्नामेंट में मौका नहीं मिला है।

जब मैं अपने शुरुआती दिनों में खेलता था, तो हमें विभिन्न लीगों में खेलने का इस प्रकार का अवसर नहीं मिलता था। अब मेरा बेटा खेल रहा है, मुझे खुशी है कि उसे वे अवसर मिलेंगे। तो हां, यहां पर एक बहुत अच्छा मौका है।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...