
Ricky Ponting (Image Credit- Twitter X)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ा और पंजाब किंग्स टीम में मुख्य कोच के रूप में पद को संभालने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ली।
बता दें कि रिकी पोंटिंग ने 2018 से 2024 तक 7 साल दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ महत्वपूर्ण समय बिताया। रिकी पोंटिंग की कोचिंग में दिल्ली टीम ने 2019, 2020 और 2021 सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई किया। यही नहीं 2020 सीजन में टीम ने पहली बार फाइनल में भी अपनी जगह बनाई। हालांकि फ्रेंचाइजी के साथ उनका कार्यकाल जुलाई 2024 में खत्म हो गया था।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक रिकी पोंटिंग ने कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि हमने वहां काफी अच्छा परिवार जैसा वातावरण बना लिया था। जैसे मैंने कहा कि मैं यह बात समझ गया था कि वो मुझे क्या चाहते हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि मेरी उपलब्धता काफी परेशानी बन रही है। उन्हें पूरे समय के लिए मुख्य कोच चाहिए था। मैं इसको लेकर हामी नहीं भर सकता था। मैं बहुत ही निराश हूं कि यह खत्म हुआ लेकिन मुझे यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि वो किस ओर जाना चाहते थे।’
जिनके साथ भी मैं वहां रहा सब लोगों के साथ काफी अच्छा समय बिताया: रिकी पोंटिंग
रिकी पोंटिंग ने आगे कहा कि, ‘जिन भी लोगों के साथ मैं वहां रहा हमारा समय काफी अच्छा रहा। सोशल मीडिया के जरिए हमें यह बात पता चल गई थी कि दिल्ली टीम एक ऐसा कोच चाहती है जो पूरे समय उनके साथ रहे और मेरे लिए ऐसा करना बहुत ही मुश्किल था। मुझे खुद इस बात का बुरा लग रहा है कि मैं दिल्ली टीम का साथ छोड़ चुका हूं।
पंजाब किंग्स ने मुझे कोच करने के लिए बुलाया। मैं खुद इस चीज को लेकर काफी दबाव में था। जिस समय में मैं खेलना खत्म कर चुका था मुझे यह बात पता चल गई थी कि अब मैं वापस नहीं जा सकता हूं। एक खिलाड़ी के रूप में नहीं लेकिन एक कोच के रूप में मैं फिर से टीम से जुड़ सकता हूं। मेरी यही योजना थी कि जिनके खिलाफ मैं क्रिकेट खेला है मैं उनके साथ कोच के रूप में एक बार फिर से इस खेल में वापसी कर सकता हूं।’
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

