Skip to main content

ताजा खबर

दिल्ली के रणजी स्क्वॉड में हुई Virat Kohli की एंट्री, 13 साल बाद खेलेंगे घरेलू टूर्नामेंट

दिल्ली के रणजी स्क्वॉड में हुई Virat Kohli की एंट्री 13 साल बाद खेलेंगे घरेलू टूर्नामेंट
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि, विराट कोहली के मंगलवार से दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) इस सुपरस्टार की घर वापसी के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहा है।

विराट कोहली को सोमवार को 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मैच के लिए आयुष बडोनी के नेतृत्व वाली दिल्ली टीम में नामित किया गया था। विराट ने अपना आखिरी रणजी मैच गाजियाबाद के मोहन नगर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 2012 में खेला था। उस समय कोहली भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे थे लेकिन अब उनकी गिनती इस खेल के सबसे बड़े मौजूदा दिग्गजों में शामिल है।

Virat Kohli के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छा अनुभव

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, ‘‘हमारे जूनियर खिलाड़ियों के लिए जाहिर तौर पर यह बहुत अच्छा अनुभव होगा क्योंकि उन्हें विराट के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा। आप हमारी टीम पर नजर डालें तो केवल नवदीप सैनी ही भारत के लिए और आईपीएल में विराट के साथ खेले हैं। इस टीम के किसी भी अन्य खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी में विराट के साथ खेलने का अनुभव नहीं है। युवा खिलाड़ी उन्हें देखकर वे बहुत कुछ सीख सकते हैं।’’

मैच की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि विराट की उपस्थिति से मैच का महत्व काफी बढ़ जाएगा। किसी नियमित रणजी मैच के लिए हमारे पास 10 से 12 निजी सुरक्षाकर्मी होते हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से सुरक्षा बढ़ाएंगे ताकि विराट के लिए अभ्यास करने में किसी तरह की कोई दिक्कत ना आये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिल्ली पुलिस को भी मैच के बारे में सूचित कर दिया है।’’ रणजी मैच दर्शकों के लिए निःशुल्क हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘फैंस गेट नंबर सात, 15 और 16 से स्टेडियम आ सकेंगे। हम पीने के पानी की व्यवस्था करेंगे, और शौचालय साफ और स्वच्छ होंगे। दर्शक यहां आकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। दर्शकों को हालांकि सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।’’ इस मैच का हालांकि सीधा प्रसारण नहीं होगा जिससे कोहली के प्रशंसकों को निराशा जरूर होगी। डीडीसीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर बीसीसीआई ऐन मौके पर कोई इंतजाम करता है तो हमें नहीं

আরো ताजा खबर

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तैयारियों को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...