Skip to main content

ताजा खबर

‘दबाव में मास्टरक्लास’ दिलीप ट्राॅफी में मुशीर खान की 181 रनों की शानदार पारी पर, फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन 

‘दबाव में मास्टरक्लास’ दिलीप ट्राॅफी में मुशीर खान की 181 रनों की शानदार पारी पर, फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन 

Musheer Khan (Image Credit- Twitter X)

जारी दिलीप ट्राॅफी 2024 का पहला मैच इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं आज खेल के दूसरे दिन पहले दिन 103 रन बनाकर नाबाद रहने वाले, मुशीर खान (Musheer Khan) की पारी 373 गेंदों के बाद थम गई।

मुशीर ने मुकाबले में 16 चौके और 5 छक्कों की मदद से 181 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं एक समय इंडिया बी के बिखरते हुए बैटिंग ऑर्डर को मुशीर की इस पारी ने संभाला है। मुशीर की इस पारी की बदौलत इंडिया बी ने इंडिया ए के खिलाफ पहली पारी में 116 ओवर में 321 रन बनाए हैं।

साथ ही मुशीर की इस पारी को फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर मुशीर को लेकर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- दबाव में मास्टरक्लास पारी।

इंडिया ने बी ने पहली पारी में बनाए 321 रन

दूसरी ओर, मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें तो पहले दिन का खेल खत्म होने पर 202 रन बनाने वाली इंडिया बी ने, आज कुल स्कोर में 119 रन और जोड़े। पहले दिन नाबाद रहने वाले मुशीर ने 181, तो नवदीप सैनी ने भी उनका साथ देते हुए 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 205 रनों की शानदार पार्टनरशिप देखने को मिली।

इसके अलावा इंडिया ए की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो आकाशदीप को सर्वाधिक चार विकेट मिले। इसके अलावा खलील अहमद को दो, आवेश खान को दो और कुलदीप यादव को 1 विकेट मिला। इंडिया ए ने एक समय मैच में 94 रनों पर इंडिया बी के 7 विकेट झटक लिए थे, लेकिन मुशीर की शानदार पारी के दम पर इंडिया बी 321 रनों का मजबूत स्कोर बनाने में सफल रही।

देखें मुशीर खान की पारी पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर्स पर डालें नजर

Top 5 Players with the Most Half-Centuries in the IPL (image via getty) विराट कोहली आईपीएल क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं और 71 अर्धशतकों के साथ,...

IPL 2026: “अगले दो सालों में एक और खिताब जीत सकती है RCB” – CSK के पूर्व स्टार का बड़ा बयान

IPL 2026: Ravichandran Ashwin backs RCB to win another title within two years (image via getty) पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास...

जून में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर होगी भारत, BCCI ने पोस्ट आईपीएल शेड्यूल किया जारी 

India vs Ireland (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 21 मार्च को भारत के आयरलैंड दौरे की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया का यह दौरा...

IPL 2026: ‘मेरी नजरें ट्रॉफी पर है’ – चोट से वापसी के बाद श्रेयस अय्यर का लक्ष्य IPL जीतना

Shreyas Iyer (image via getty) पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले साल उपविजेता रहने के बाद, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक कदम और आगे बढ़ने का लक्ष्य...