
IND-A vs IND-B, Musheer Khan (Photo Source: X/Twitter)
इंडिया बी के बल्लेबाज मुशीर खान ने गुरुवार, 5 सितंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया ए के खिलाफ दलीप ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन 227 गेंदों में शानदार नाबाद 102 रन बनाकर अपनी टीम को संकट से बाहर निकाला। टीम के टोटल स्कोर में से आधे से ज्यादा रन दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बनाए। इंडिया बी पहले दिन 94/7 पर संघर्ष कर रही थी, फिर टीम वहां से उबरते हुए 205-7 के साथ दिन का अंत किया।
कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के आउट होने के बाद मुशीर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। वह जब बल्लेबाजी करने आए उसके बाद टीम का विकेट लगातार अंतराल पर गिरता रहा। मध्यक्रम के कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया, ऐसे में मुशीर ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल से परिस्थिति से बाहर निकाला। उन्होंने शानदार शतक लगाया।
मुशीर खान ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत को दिया शतक का श्रेय
मुशीर का शतक ऐसे समय में आया जब बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले ही दिन खतरनाक विकेट देखने को मिला। एक छोर से इंडिया-बी के विकेट गिर रहे थे लेकिन मुशीर ने कुलदीप यादव जैसे खतरनाक गेंदबाज की गेंदों को संभलकर खेलते हुए अपना विकेट बचाए रखा और फिर शतक जड़ने का काम किया।
मुशीर की शतकीय पारी में ऋषभ पंत का भी बड़ा अहम योगदान रहा। पंत ने ही 19 साल के युवा बल्लेबाज को कुलदीप यादव से निपटने के खास टिप्स दिए थे जिसका खुलासा दिन का खेल खत्म होने के बाद खुद मुशीर ने किया। मुशीर ने दिन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, वह रन के बारे में ज्यादा नहीं सोचे रहे थे और उनका ध्यान ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलने पर था। वह पूरे दिन बल्लेबाजी करना चाहता थे।
उन्होंने बताया कि जब वह बल्लेबाजी करने आए तो गेंद स्विंग और कट कर रही थी। इसलिए, वह गेंद को जितना संभव हो सके अपने शरीर के करीब खेलने की कोशिश कर रहा थे और जोखिम भरे शॉट्स से बचने की कोशिश कर रहे थे। मुशीर ने कहा कि शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों के साथ बातचीत ने उन्हें कुलदीप के खिलाफ तैयारी करने में मदद की।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

