Skip to main content

ताजा खबर

दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया

दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया

South Africa (Pic SOurce-X)

दक्षिण अफ्रीका ने UAE में होने वाली अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। दक्षिण अफ्रीका को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 18 सितंबर से शारजाह में हो रही है। इसके बाद टीम को 27 सितंबर से आयरलैंड के खिलाफ अबू धाबी में दो मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है।

जेसन स्मिथ और Nqaba Peter को पहली बार दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में शामिल किया गया है। Nqaba Peter ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना टी20 डेब्यू इसी साल मई महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। यही नहीं जेसन स्मिथ ने भी दक्षिण अफ्रीका की ओर से अगस्त 2024 में अपना टी20 डेब्यू किया था। पीटर ने दो मैच खेल कर तीन विकेट झटके थे जबकि जैसन स्मिथ ने एक मैच में 6 रन बनाए थे।

इन दो खिलाड़ियों के अलावा Amdile Simelane को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। इस युवा खिलाड़ी ने हाल ही में खत्म हुए जिंबाब्वे के दक्षिण अफ्रीका इमर्जिंग दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अनुभवी तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी भी अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और उन्हें भी तीनों ही टीमों में शामिल किया गया है। यह अनुभवी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ अगस्त महीने में खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाया था।

मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा कि, ‘हम लोगों ने यह फैसला लिया है कि कुछ युवा खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया जाए जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय में शानदार रहा है। हमारी योजना 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन करने की है और उसके लिए हमें खिलाड़ियों को अभी से तैयार करना होगा। यह दौरे सभी खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण होंगे और उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।’

दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम अफगानिस्तान के खिलाफ:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, नकाबा पीटर, एंडिले सिमिलेन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने और लिज़ाद विलियम्स।

दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम आयरलैंड के खिलाफ:

एडन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नंद्रे बर्गर, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, एंडिले सिमिलेन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स और लिज़ाड विलियम्स।

दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम आयरलैंड के खिलाफ:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डूसन, काइल वेरेने और लिज़ाद विलियम्स।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...