Skip to main content

ताजा खबर

राशिद खान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे: ACB के CEO ने किया बड़ा खुलासा

Rashid Khan (Photo Source: Getty Images)

अफगानिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी राशिद खान को 2023 में सर्जरी कराने के बाद यह सलाह दी गई थी कि उन्हें 1 साल तक टेस्ट फॉर्मेट में नहीं खेलना चाहिए। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 सितंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए राशिद खान पूरी तरह से उपलब्ध है और इस चीज की पुष्टि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO नसीब खान ने की है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO नसीब खान ने काबुल में टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, ‘पिछले साल राशिद खान का ऑपरेशन हुआ था और उसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी थी कि टेस्ट क्रिकेट से उन्हें कम से कम 1 साल के लिए दूरी बनानी होगी। राशिद खान ने भी इस बात पर हामी भरी थी। Shpageeza टूर्नामेंट के दौरान हमें यह रिपोर्ट मिली कि राशिद खान को उनकी चोट को लेकर कोई भी दिक्कत नहीं हुई है और वो फिलहाल पूरी तरह से फिट है।

यही नहीं अफगानिस्तान टीम को 18 सितंबर से UAE में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है और राशिद की तबीयत को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस सीरीज के लिए वो पूरी तरह से उपलब्ध है।’

इस हफ्ते की शुरुआत में राशिद खान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट के Prelimiary स्क्वॉड में भी शामिल नहीं किया गया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद 4 महीनों के लिए राशिद खान क्रिकेट से दूर रहे थे। हालांकि उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान टीम ने वेस्टइंडीज और USA में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

Shpaheeza टूर्नामेंट में इस अनुभवी खिलाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है

बता दें, राशिद खान ने अफगानिस्तान में खेले जा रहे Shpageeza टूर्नामेंट में तीन मैच में कुल 6 विकेट झटके हैं। यही नहीं इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले राशिद खान को द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी भाग लेते हुए देखा गया था।

इस अनुभवी स्पिनर ने अफगानिस्तान की ओर से पांच टेस्ट, 103 वनडे और 93 टी20 मैच खेले हैं। अफगानिस्तान टीम के तमाम फैंस इस बात से काफी खुश होंगे कि राशिद खान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से उपलब्ध है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...