
(Image Credit- Instagram)
टी20 क्रिकेट में Team India इस वक्त विजय रथ पर सवार है, जहां SKY की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड को लगातार 2 टी20 मैच में मात दे चुकी है। ऐसे में अब तीसरे टी20 मैच की बारी है, उससे पहले भारतीय टीम का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया है।
दूसरे टी20 मैच के हीरो तिलक वर्मा थे
Team India और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच चेन्नई में खेला गया था, जिसे SKY की टीम ने अपने नाम किया था। इस दौरान टीम इंडिया के लिए जीत के हीरो तिलक वर्मा थे, जिन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेलते हुए टीम का जीत दिलाई थी। वहीं 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम इस समय 2-0 से आगे हैं और टीम के युवा खिलाड़ियों ने दोनों टी20 मैचों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
राजकोट में Team India का हुआ शानदार स्वागत
*राजकोट से Team India के खिलाड़ियों का नया वीडियो आया है सामने।
*वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का राजकोट में हुआ शानदार स्वागत।
*इस दौरान सभी खिलाड़ियों को लगाया गया तिलक और पहनाई गई माला भी।
*कल यानी की 28 जनवरी को खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच।
Team India का स्वागत आप लोग भी देखो
View this post on Instagram
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
Axar Patel ने किया इस बार गजब का काम
दूसरी ओर टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें टीम का चेन्नई से राजकोट की यात्रा दिखाई गई है। वहीं इस सफर का Axar Patel ने एक खास Vlog बनाया है, जो काफी मजेदार है और फैन्स के बीच सुपर वायरल हो रहा है। जहां इस Vlog में ये स्पिन गेंदबाज कैमरे के जरिए हर छोटी-छोटी चीजों को शेयर करते हुए नजर आया है, साथ ही इस दौरान उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती की। टीम इंडिया लगातार जीत अपने नाम कर रही है, जिसकी खुशी इस वीडियो में भी देखने को मिल रही है फैन्स को और हर खिलाड़ी के चेहरे पर मुस्कान है।
ये है खिलाड़ियों का वायरल हुआ नया वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर
WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला
“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा
29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

