Skip to main content

ताजा खबर

Team India का ये वीडियो है काफी खास, सुंदर-वरुण ने चेपॉक स्टेडियम को लेकर की है बात

(Image Credit- Instagram)

इस समय Team India और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज जारी है, जिसका पहला मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। वहीं अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच चेन्नई में खेला जाएगा, जो Varun Chakaravarthy के साथ-साथ Washington Sundar का होम ग्राउंड है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों ने इस मैदान को लेकर अपना-अपना अनुभव शेयर किया है।

Team India के खास वीडियो में Sundar क्या बोले?

Team India के इस खास वीडियो में Washington Sundar ने सबसे पहले चेपॉक स्टेडियम को लेकर बात की, इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया। सुंदर ने कहा कि- चेपॉक वो जगह है जहां से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, मेरे पिता जी इसके पास वाले मैदान में अभ्यास करते थे। मैं अपने पिता पर मैच के टिकट खरीदने का दबाव डालता था, ताकि में महान खिलाड़ियों को खेलते हुए देखो और वो अनुभव काफी स्पेशल था। वीडियो में आगे सुंदर ने कहा कि-वरुण के बारे में काफी सुना था, लेकिन लंबे समय बाद मैं उनसे मिला था। वरुण के नाम की घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सनसनी मची हुई थी।

Varun Chakaravarthy ने भी बताया अपना अनुभव

सुंदर के अलावा Varun Chakaravarthy ने चेपॉक स्टेडियम के अलावा खुद के खेल को लेकर इस वीडियो में बात की है। उन्होंने कहा कि-मैंने चेपॉक स्टेडियम में कई सेलेक्शन मुकाबले खेले हैं, जिसमें जरिए में कभी भी सेलेक्ट नहीं हुआ। स्कूल के बाद मैंने क्रिकेट छोड़ दिया था, फिर में अलग-अलग काम करने लग गया था। लेकिन फिर मेरी क्रिकेट में वापसी हुई, मैं क्रिकेट छोड़ना चाहता था लेकिन क्रिकेट ने मुझे नहीं छोड़ा। वरुण ने आगे कहा कि वापसी कर के अच्छा लगा, परिवार के सामने और भारत के लिए खेलकर खुश हूं। सुंदर मेरे से पहले यहां खेल चुके हैं, तो मैं उनसे पूछा था कि भारत के लिए यहां खेलना कैसा रहता है और काफी प्यारे इंसान हैं।

आपको भी पसंद आएगा Team India का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Varun के खास टैटू को लेकर भी बात हुई

*Team India के इस खास वीडियो में Varun Chakaravarthy के टैटू पर भी हुई बात।
*जहां इस स्पिनर के हाथ पर है साउथ के सुपरस्टार Thalapathy Vijay का टैटू।
*Support Staff के सदस्य ने कहा- वरुण Thalapathy Vijay के बहुत बड़े फैन हैं।
*साथ ही बताया कि ये स्पिन गेंदबाज फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा क्रेजी है।

सुंदर ने खास पोस्ट शेयर किया है मैच से पहले

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Washington Sundar (@washisundar555)

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...