Skip to main content

ताजा खबर

तीन मुख्य कारण आखिर क्यों महिला एशिया कप को जीतने की प्रबल दावेदार है भारतीय टीम

INDIA WOMEN (Photo Source: X)

19 जुलाई से महिला एशिया कप 2024 की शुरुआत श्रीलंका में हो रही है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। कई शानदार खिलाड़ियों को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जाएगा।

गत विजेता भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 19 जुलाई को करेगी। इसके बाद हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी नेपाल और UAE के खिलाफ भी खेलती हुई नजर आएगी।

बता दें, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट के आठ संस्करण में से साथ में जीत दर्ज की है। एक बार बांग्लादेश ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। एक बार फिर से आगामी सीजन को भारतीय महिला टीम जीतना चाहेगी। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण की आखिर क्यों महिला एशिया कप को भारतीय टीम जीतने की प्रबल दावेदार है।

1- इस समय जबरदस्त फॉर्म में है भारतीय महिला टीम

तीन मुख्य कारण आखिर क्यों महिला एशिया कप को जीतने की प्रबल दावेदार है भारतीय टीम
Harmanpreet Kaur Deepti Sharma

भारतीय महिला टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। सिर्फ टी20 प्रारूप की बात की जाए तो उन्होंने पिछले कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने इस साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी जिसमें टीम को हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ अप्रैल-मई में खेली गई पांच मैच की टी20 सीरीज में भारत ने 5-0 से जीत दर्ज की थी। इसके बाद अपने घर में खेली गई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 की बराबरी पर अंत हुई थी। इस टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों में इस समय सबसे अच्छे फॉर्म में भारतीय महिला टीम ही है।

2- टीम के पास कई शानदार स्पिनर्स है

तीन मुख्य कारण आखिर क्यों महिला एशिया कप को जीतने की प्रबल दावेदार है भारतीय टीम
Deepti Sharma

श्रीलंका में स्पिनर्स को काफी मदद मिलेगी और भारतीय महिला टीम के पास कई स्पिनर्स हैं जो इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। इन स्पेनिश के पास काफी अनुभव भी है और यह श्रीलंका में अच्छी गेंदबाजी कर सकती हैं।

ऑफ स्पिनर के रूप में भारत के पास दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल है। बाएं हाथ की स्पिनर्स के रूप में भारतीय टीम के पास राधा यादव और आशा शोभना है जो किसी भी टीम के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकती हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजों ने भी अपना काम काफी अच्छी तरह से निभाया है।

3- बल्लेबाजी डिपार्टमेंट है काफी मजबूत

तीन मुख्य कारण आखिर क्यों महिला एशिया कप को जीतने की प्रबल दावेदार है भारतीय टीम
Smriti Mandhana

भारतीय महिला टीम का बल्लेबाजी डिपार्टमेंट भी काफी मजबूत है। उप कप्तान स्मृति मंधाना इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। स्मृति मंधाना के अलावा हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा भी काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रही है।

Jemimah Rodrigues को नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा जबकि फिनिशर के रूप में टीम के पास रिचा घोष और एस संजना है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम सबसे बैलेंस टीम है।

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...