Skip to main content

ताजा खबर

तलाक की खबरों पर अब चहल ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट

तलाक की खबरों पर अब चहल ने तोड़ी चुप्पी इंस्टाग्राम पर शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट

Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal. (Photo Source: Instagram)

भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच पिछले कुछ दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से चहल और धनश्री पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में धनश्री ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी और सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को निशाने पर लिया था।

अब युजवेंद्र चहल ने भी तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और लिखा है कि सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं वो सच हो सकते हैं और नहीं भी। चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘फैन्स के अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं, जिसके बगैर मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता। लेकिन यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी मेरे देश, मेरी टीम और मेरे फैन्स के लिए अभी कई अविश्वसनीय ओवर करना बाकी हैं।

सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल ने शेयर किया ये पोस्ट

जबकि मुझे एक खिलाड़ी होने, एक बेटा होने, एक भाई होने और एक दोस्त होने के लिए गर्व है। हाल ही में चल रही खबरों को मैं समझता हूं, खासकर मेरे निजी जीवन के बारे में जानने को लेकर। हालांकि मैंने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया पर कुछ दावे किए जा रहे हैं, जो सच हो सकते हैं और नहीं भी।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘एक बेटा, एक भाई और एक दोस्त होने के नाते सभी से निवेदन करता हूं कि वे इन अटकलों पर ध्यान ना दें। क्योंकि इन सभी चीजों से मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख हुआ है। मेरे परिवार के संस्कारों ने मुझे सभी के लिए अच्छा चाहना, शॉर्टकट के बजाय लगन और कड़ी मेहनत करना सिखाया है। मैं इनके प्रति प्रतिबद्ध हूं। आपका सपोर्ट चाहूंगा ना कि सहानुभूति।’

चहल ने अपने इस स्टेटमेंट में कई भी पत्नी धनश्री का नाम नहीं लिया है, उन्होंने अपने आप को एक बेटा, एक भाई और एक दोस्त जरूर बताया है, लेकिन पति नहीं। ऐसे में अब ये देखना होगा कि चहल और धनश्री की तलाक वाली खबरों में कितनी सच्चाई है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...