Skip to main content

ताजा खबर

तमाम फैंस के लिए खुशखबरी, रोहित शर्मा को Ranji Trophy 2024-25 में दमदार प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए MCA ने उठाया शानदार कदम

तमाम फैंस के लिए खुशखबरी, रोहित शर्मा को Ranji Trophy 2024-25 में दमदार प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए MCA ने उठाया शानदार कदम

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई की ओर से जम्मू और कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए देखा जाएगा। पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि रोहित शर्मा इस महत्वपूर्ण मैच में भाग लेंगे। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच यह महत्वपूर्ण मैच 23 जनवरी से खेला जाएगा।

रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग भारत में काफी ज्यादा है और कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। तमाम फैंस उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर से दमदार प्रदर्शन करते हुए जरूर देखना चाहेंगे और इसी वजह से MCA ने एक शानदार कदम उठाया है।

रिपोर्ट की माने तो MCA ने स्टेडियम की सीटों की संख्या बढ़ा दी है। रोहित शर्मा ने 2015 में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में भाग लिया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जा चुके मैच में मुंबई की ओर से हिस्सा लिया था।

रोहित शर्मा के अलावा मुंबई की ओर से इस मैच में श्रेयस अय्यर, यशस्वी जयसवाल, शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे और कई धाकड़ खिलाड़ियों को भाग लेते हुए देखा जाएगा। रोहित शर्मा का फर्स्ट क्लास में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने अभी तक 128 फर्स्ट क्लास मैचों में 9287 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 29 शतक लगाए हैं। फर्स्ट क्लास में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 309 रन रहा है। वहीं 336 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम पर 13108 रन दर्ज हैं।

आगामी मैच में रोहित शर्मा अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे

बता दें कि, टीम इंडिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। यही वजह है कि रोहित शर्मा ने फ्री टाइम में रणजी ट्रॉफी में भाग लेने का फैसला किया।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने बताया कि, ‘वैसे BKC में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है लेकिन फैंस के लिए हम वहां 500 सीट लगा रहे हैं। फैंस को एंट्री पॉइंट में अपना आई-कार्ड दिखाना होगा। BKC में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ यह रही मुंबई टीम:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी , सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, कर्ष कोठारी.

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...