Skip to main content

ताजा खबर

ड्रीम कार खरीदने के बाद भावुक हुए रिद्धिमान साहा, सोशल मीडिया पर साझा किया स्पेशल पोस्ट

Wridhiman Saha (Pic Source-X)

भारत के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक रिद्धिमान साहा का एक सपना था जो उन्होंने अब पूरा कर लिया है। रिद्धिमान साहा ने 39 साल की उम्र में अपनी ड्रीम कार BMW X7 खरीद ली है जिसकी कीमत 1.4-1.5 करोड़ रुपए है।

बता दें, रिद्धिमान साहा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। हालांकि उन्हें मौके काफी कम मिले। इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है। रिद्धिमान साहा ने काफी कड़ी मेहनत की भारतीय टीम की ओर से क्रिकेट खेला।

रिद्धिमान साहा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ड्रीम कार को खरीदने की बात को साझा किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ’12 साल से यह सपना देखना और अपने करियर के अंत में BMW को घर लाना सच में मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है। यह गाड़ी मेरे लिए काफी खास है और यह मूवमेंट मेरे लिए काफी इमोशनल भी है। मैं और मेरा परिवार इस समय बहुत ही खुश है।’

यह रहा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज का ट्वीट:

From dreaming as a 12 year old to realizing it at the near end of my career, bringing home this BMW is a testament that good things come to those who wait. An emotional moment for me and my family. @bmwindia pic.twitter.com/8ID989eVoA

— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) June 13, 2024

रिद्धिमान साहा ने घरेलू क्रिकेट में बंगाल टीम में की वापसी

रिद्धिमान साहा ने 2 साल के लंबे अंतराल के बाद बंगाल टीम में वापसी की है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ बंगाल की ओर से मैच खेला। बता दें, रिद्धिमान साहा ने 40 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1353 रन बनाए हैं जबकि 9 वनडे मैच में शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ 41 रन बनाए हैं।

रिद्धिमान साहा के नाम तीन शतक और छह अर्धशतक है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में टेस्ट मैच खेला था। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी रिद्धिमान साहा ने अपनी छाप छोड़ी थी। हालांकि आईपीएल 2024 सीजन में बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज जबरदस्त प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। अब घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से रिद्धिमान साहा को महत्वपूर्ण मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। CAB भी साहा की वापसी से काफी खुश है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...