Skip to main content

ताजा खबर

“डोमेस्टिक टूर्नामेंट अब IPL के बराबर है”- वरुण चक्रवर्ती ने सीनियर प्लेयर्स को दी खास सलाह

Varun Chakravarthy (Photo Source: Getty Images)

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी आईपीएल के बराबर है और क्रिकेटरों को टी20 फॉर्मेट में अपना खेल बेहतर करने के लिए और घरेलू टूर्नामेंट में खेलना चाहिए। चक्रवर्ती ने कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में तीन विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Varun Chakravarthy ने दी सभी क्रिकेटर को घरेलू क्रिकेट में खेलने की सलाह

वरुण चक्रवर्ती ने दूसरे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘‘घरेलू क्रिकेट का स्तर काफी ऊंचा है। मैं कहूंगा कि आईपीएल या बाकी अंतरराष्ट्रीय मैचों के बराबर। मैं सभी को सलाह दूंगा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलें क्योंकि हम छोटे मैदानों पर खेलते हैं। यह काफी चुनौतीपूर्ण होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट खेलना काफी कठिन लगता है। इसे खेलने से मेरे प्रदर्शन में सुधार आया है।’’ चक्रवर्ती ने इस विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में 18 विकेट लिए और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात मैचों में नौ विकेट अपने नाम किए।

टी20 क्रिकेट में अपनी तैयारियों के बारे में स्पिनर ने कहा, ‘‘सबसे पहले मैं बल्लेबाजों के वीडियो देखता हूं कि वे शुरू में कैसे शॉट खेलते हैं और बाद में कैसे। उन्होंने कौन से नये शॉट खेलना शुरू किया है। मैं यह सब विश्लेषण करता हूं।’’ चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘पिच को देखते हुए कुछ शॉट चलते हैं और कुछ नहीं। यह सब ध्यान में रखकर मैं तैयारी करता हूं।’’

वहीं लंबे समय के बाद टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर वरुण चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘जब 2021 में मुझे बाहर किया गया तो मुझे अपने खेल के मानसिक पहलू और तकनीक पर काम करने का काफी मौका मिला। मैने अपनी गेंदबाजी में काफी बदलाव किया। अब मैं हर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘जीजी (गौतम गंभीर) और सूर्या (कुमार यादव) यह सुनिश्चित करते हैं कि खिलाड़ियों पर बाहरी दबाव नहीं हो। वे बाहर की आवाजों को भीतर नहीं आने देते।”

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...