Skip to main content

ताजा खबर

डोमेस्टिक क्रिकेट न खेलने पर विराट और रोहित को मिलेगी अय्यर और ईशान वाली सजा?? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Virat Kohli and Rohit sharma (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हार मिलने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की काफी आलोचना हुई थी। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और इरफान पठान ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि जो भी खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है, उसे घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा जाए।

यहां तक कि बीसीसीआई ने काफी समय पहले सभी खिलाड़ियों के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट को सीरियसली लेने के लिए कहा था, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली को हमेशा ही इसमें छूट मिली है। ऐसे में अब सवाल ये है कि, क्या इस बार खराब फॉर्म में होने के बावजूद भी उनके साथ यही रवैया बोर्ड अपनाएगा? क्योंकि डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलने के लिए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था।

Virat और Rohit को फिर से मिल सकती है BCCI की तरफ से छूट

सोमवार को हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट को माने तो कोहली और रोहित के टेस्ट भविष्य पर अनिश्चितता के बीच अगर वे रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में नहीं खेलते हैं तो उनके लिए भी यही फैसला आने की संभावना नहीं है। साफ है कि अगर वे रणजी नहीं खेलते तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, “कोहली के मामले में बोर्ड के भीतर एक मजबूत राय है कि अगर वह खेलना चाहते हैं तो उन्हें पहले की तरह ही शानदार बल्लेबाजी करनी चाहिए और इसके लिए बेसिक्स पर वापस लौटना जरूरी हो सकता है।”

चयनकर्ताओं के साथ चर्चा से अवगत एक बोर्ड अधिकारी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के मद्देनजर घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने का मौजूदा कदम कोई ‘आदेश’ नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, “अगर खिलाड़ी वैलिड मेडिकल या फिटनेस कारणों के बिना रणजी ट्रॉफी नहीं खेलते हैं, तो इसका असर उनके भविष्य के भारतीय चयन पर पड़ेगा।” उनके सिलेक्टर, मेडिकल टीम और कोच से अनुमति लेनी होगी।

আরো ताजा खबर

8 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की...

टीम इंडिया को मिलेगा नया स्पिन-बॉलिंग कोच, साईराज बहुतुले के टीम से जुड़ने की उम्मीद

Sairaj Bahutule Expected to Join Team India as Spin Bowling Coach (image via X) भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम घटनाक्रम में, पूर्व लेग-स्पिनर साईराज बहुतुले के टीम इंडिया के...

IPL 2026 प्लेऑफ सिनैरियो: LSG से हार के बाद टॉप-2 की दौड़ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाहर?

IPL 2026: RCB’s playoffs scenario (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आईपीएल 2026 अभियान में एक करारा झटका लगा, जब 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश...

सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI

BCCI set to appoint Shreyas Iyer as India’s T20I captain replacing Suryakumar Yadav (image via X) खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को...