Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट सीजन को देख नेट्स में एक्टिव हुए Pujara, रील वीडियो के जरिए दिखाई अपनी तैयारी

Cheteshwar Pujara (Image Credit- Instagram)

Cheteshwar Pujara को अभी भी टीम इंडिया में वापसी करने की उम्मीद है, ऐसे में ये खिलाड़ी लगातार अभ्यास करते हुए और घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आ जाता है। साथ ही पुजारा इंस्टा पर भी बल्लेबाजी से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

अब वापसी मुश्किल है Cheteshwar Pujara की

जी हां, Cheteshwar Pujara की अब टीम इंडिया में वापसी काफी ज्यादा मुश्किल लग रही है, जिसका कारण है टेस्ट टीम में युवा खिलाड़ियों की एंट्री। जहां भारतीय टेस्ट टीम में अब शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और सरफराज खान चुने जाते हैं, साथ ही बोर्ड की नजर अब भविष्य के लिए युवा टीम तैयार करने पर है। ऐसे में पुजारा और रहाणे जैसे खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे लगभग-लगभग बंद हो गए हैं।

Cheteshwar Pujara अभी भी टीम इंडिया में वापसी के सपने देख रहे हैं

*Cheteshwar Pujara ने इंस्टा पर फैन्स के साथ एक खास रील वीडियो शेयर की है।
*नई रील वीडियो में ये खिलाड़ी नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहा है।
*इस दौरान पुजारा ने कुछ शॉट आगे बढ़कर खेले, तो कुछ गेंदों पर उन्होंने डिफेंस किया।
*पोस्ट के कमेंट बॉक्स में पुजारा के फैन्स ने लिखा- हमें नंबर तीन पर आपकी जरूरत है।

नेट्स में जमकर मेहनत कर रहे हैं इन दिनों Cheteshwar Pujara

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

बल्लेबाज की ये तस्वीर आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

साल भर हो गया टीम इंडिया से बाहर हुए

वहीं पुजारा को टीम इंडिया से बाहर हुए 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है, इस बल्लेबाज ने भारतीय टीम से अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था जो WTC का फाइनल था। तो उमेश यादव का भी वो टीम इंडिया से आखिरी टेस्ट मैच था, वहीं रहाणे ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। ईशांत शर्मा और साहा ने 2021 में अपना आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेला था। अब रहाणे घरेलू क्रिकेट के अलावा IPL और काउंटी क्रिकेट खेलते हैं, तो पुजारा घरेलू क्रिकेट के अलावा काउंटी खेलने इंग्लैंड जाते हैं।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...