Skip to main content

ताजा खबर

‘टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी से वापसी करें’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विराट कोहली से की खास गुजारिश

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए एक शानदार मैच विनिंग पारी खेली। तो वहीं, अब कोहली की इस पारी के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया है। रायडू ने कहा है कि कोहली बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए।

गौरतलब है कि आईपीएल के 19वें सीजन का ओपनिंग मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद से मिले 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली, और टीम को 6 विकेट से एक आसान जीत दिला दी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रायडू ने भारतीय क्रिकेटर के रूप में विराट के भविष्य के बारे में एक साहसिक दावा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेट कप्तान को रेड बाॅल क्रिकेट से रिटायरमेंट पर फिर से सोचना चाहिए।

अंबाती रायडू का बड़ा रिएक्शन

पूर्व भारतीय मिडिल ऑर्डर बैटर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- “मुझे लगता है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए। उम्मीद है, कप्तान के तौर पर। कम से कम मैंने तो भारतीय क्रिकेट में उन्हें सर्वश्रेष्ठ लाल गेंद के कप्तान के रूप में देखा है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान है।”

रायडू ने आगे कहा- “मुझे लगता है कि आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है। हमने जो देखा है वह तो बस एक झलक है। फिटनेस उनके लिए कभी कोई समस्या नहीं रही। मुझे नहीं लगता कि उन्हें कभी अपनी शारीरिक फिटनेस, गेंद पर देर से पहुंचने या फील्डिंग में धीमे पड़ने जैसी कोई परेशानी होगी। केवल एक चीज जो उन्हें पीछे धकेल सकती है, वह है उनकी मानसिक स्थिति। मुझे नहीं लगता कि उनका करियर खत्म होने वाला है। मुझे अभी भी उनमें पांच से छह साल का अच्छा खेल नजर आता है।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य 

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का दूसरा मैच आज 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स...

MI vs KKR, Top 10 Memes: मुंबई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

IPL 2026: MI vs KKR top 10 memes (image via X) मुंबई इंडियंस ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले मैच में जीत न हासिल कर पाने के 14...

IPL 2026: MI vs KKR, Match 2: मुंबई बनाम केकेआर मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकाॅर्ड और स्टैट्स 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।...

Sunil Narine ने किया अनोखा कारनामा! कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ बनाया ये रिकॉर्ड, पढ़ें यहां

IPL: Sunil Narine (image via getty) सुनील नरेन ने रविवार (29 मार्च) को आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया; उन्होंने कायरन...