Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: पाकिस्तान ने किया जबरदस्त Comeback, भारत ने महज चार ओवर में खो दिए अपने चार महत्वपूर्ण विकेट

टी20 वर्ल्ड कप 2024: पाकिस्तान ने किया जबरदस्त Comeback, भारत ने महज चार ओवर में खो दिए अपने चार महत्वपूर्ण विकेट

IND vs PAK (Pic Source-X)

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने तीन ओवर के भीतर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया था।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 13 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली भी चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि दो विकेट जल्द करने के बाद अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की। लेकिन अक्षर पटेल का विकेट गिरने के बाद एक बार फिर भारतीय टीम काफी मुश्किल स्थिति में आ गई थी।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम को वापसी दिलाई। बता दें, भारत ने इस मैच में चार ओवर के भीतर ही अपने चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और सात रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव का विकेट हारिस राउफ ने झटका। यही नहीं शिवम दुबे भी पाकिस्तान के खिलाफ अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और तीन रन बनाकर नसीम शाह का शिकार हुए।

भारत की पारी का 15वां ओवर लेकर आए मोहम्मद आमिर ने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल किए। उन्होंने लगातार दो गेंदों में दो विकेट हासिल किए। ऋषभ पंत ने इस महत्वपूर्ण मैच में 42 रन बनाए जबकि रविंद्र जडेजा पहली गेंद पर बिना खाता खोले कैच आउट हो गए।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत काफी खराब स्थिति में है

भारत ने 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 100 रन बना लिए है। हालांकि टीम इस समय काफी खराब स्थिति में है और अगर उन्हें यह मैच जीतना है तो यहां से अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। यही नहीं भारत के गेंदबाजों को भी इस मुकाबले में लगातार अंतराल में पाकिस्तान के विकेट लेने होंगे।

फिलहाल पाकिस्तान ने इस मैच में भारत के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। दोनों टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। भारत बचे हुए ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेगा।

আরো ताजा खबर

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? चेज मास्टर ने दिया दो-टूक जवाब

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की किसी भी तरह की...

हरमनप्रीत कौर लगाएंगी एक अनोखी ‘डबल सेंचुरी’, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनेंगी

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज रात (21 जून) एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। वह दुनिया की पहली ऐसी...