Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच में ही ICC ने किया बड़ा ऐलान, गुडाकेश मोती को दिया शानदार उपहार

Gudakesh Motie (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज के बेहतरीन स्पिनर गुडाकेश मोती ने आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ (मई) का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और आयरलैंड के लोर्कान टकर को पछाड़कर इस उपलब्धि को अपने नाम किया।

बता दें, इस साल आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड को अपने नाम करने वाले गुडाकेश मोती वेस्टइंडीज के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले जनवरी महीने में शमर जोसेफ ने यह अवार्ड अपने नाम किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में गुडाकेश मोती ने 8.50 के शानदार औसत से आठ विकेट झटके थे। उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड अपने नाम करके गुडाकेश मोती काफी खुश है

गुडाकेश मोती ने कहा कि, ‘यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और मैं यह अवार्ड अपने नाम करके काफी खुश हूं। मैं इस सीजन काफी की मेहनत की है और इसका मुझे उपहार भी मिल रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में मैंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। उस रात को तीसरा विकेट मेरा सबसे पसंदीदा विकेट था।’

गुडाकेश मोती ने आगे कहा कि, ‘वर्ल्ड कप में खेलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और अपने देश में फैंस के सामने खेलने सच में स्पेशल चीज है। यहां की पिच के बारे में मुझे काफी अच्छी तरह से पता है। हमने इस टूर्नामेंट में शुरुआत काफी अच्छी की है। यह देखकर और भी अच्छा लग रहा है कि हम लोगों ने अभी तक तीन मैच में तीनों में जीत दर्ज की है और मुझे लग रहा है कि 29 जून को हम कप उठा रहे हैं।’

वेस्टइंडीज का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपने तीनों ही मैच जीते हैं। गुडाकेश मोती नेवी इस टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी की है और वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाई है। अब सुपर 8 में गुडाकेश मोती अपने इसी प्रदर्शन को आगे जारी रखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...