Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप 2024: भारत-पाक मैच के दौरान इमरान खान को रिलीज करने का बैनर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 भारत-पाक मैच के दौरान इमरान खान को रिलीज करने का बैनर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Imran Khan (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मैच में भारत ने न्यूयॉर्क स्टेडियम में पाकिस्तान को 6 रनों से हराया। इस मैच में भारत की ओर से गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहं पाकिस्तान के बल्लेबाज भारत के खिलाफ बुरी तरह फेल रहे।

गौरतलब है कि, मुकाबले के दौरान ‘रिलीज इमरान खान’ का बैनर भी देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें, इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री हैं जो 2018 से 2022 तक इस महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। उन्हें 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान को पाकिस्तान की एक ट्रायल कोर्ट ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग को राज्य उपहार की आय घोषित करने में विफल रहने के लिए दोषी करार दिया था। उनकी राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने फैसले के जवाब में पहले ही देश के सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर दी है।

इस कड़ी में उन्हें रिलीज करने के संदेश का एक बैनर आसमान में एयरक्रॉफ्ट के जरिए लहराया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हुआ।

यह रही वीडियो:

भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया

मुकाबले की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और विराट कोहली चार रन बनाकर आउट हो गए थे। यही नहीं कप्तान रोहित शर्मा भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 13 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि, ऋषभ पंत ने भारत की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 42 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। ऋषभ पंत के अलावा अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी की, लेकिन मिडिल ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराई। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 31 रनों की पारी खेली। हालांकि, उन्होंने अपनी इस पारी को 44 गेंदों में पूरा किया। कप्तान बाबर आजम ने 13 रन बनाए।

उस्मान खान और फखर ज़मान ने भी 13 रन बनाए। इमाद वसीम ने 15 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...

“वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका

R Ashwin Predicts India’s XI for Galle Test, Includes Maiden Call-Up Pick (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, पूर्व...

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...