Skip to main content

ताजा खबर

“टीम के तौर पर हमने अच्छा नहीं खेला…”- बाबर आजम ने पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद तोड़ी चुप्पी

“टीम के तौर पर हमने अच्छा नहीं खेला…”- बाबर आजम ने पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद तोड़ी चुप्पी

Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ फ्लोरिडा में खेला। इस मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज कर टीम ने टूर्नामेंट को विनिंग नोट पर खत्म किया है। आपको बता दें बाबर आजम एंड कंपनी यह मैच खेलने से पहले ही सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई थी। जिसका कारण पहले दो मैचों में अमेरिका और भारत के खिलाफ शर्मनाक हार है।

पाकिस्तान को अगले टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने के लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट खेलना होगा। इस बीच कप्तान बाबर आजम ने जारी टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने के बाद निराशा व्यक्त की है। कप्तान का कहना है कि पाकिस्तान ने एक टीम के तौर पर इस मेगा इवेंट में अच्छा नहीं खेला है।

बाबर आजम ने बल्लेबाजी को बताया टीम के बाहर होने का कारण

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का कहना है कि टीम की गेंदबाजी शानदार रही है। लेकिन कमजोर बल्लेबाजी के चलते टीम टूर्नामेंट में पीछे रह गई। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बैटिंग में गलतियों के चलते टीम अमेरिका और भारत के खिलाफ मैच हार गई, जहां जीतने की पूरी संभावना थी।

आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद बाबर आजम ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,  ‘हमने अच्छा प्रदर्शन किया, हमने गेंदबाजी में शुरुआती विकेट लिये। बल्लेबाजी में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हमें लोवर ऑर्डर पर निर्भर रहना पड़ा है। गेंदबाजी अच्छी रही क्योंकि परिस्थितियां हमारे तेज गेंदबाजों के अनुकूल थी। बल्लेबाजी करते हुए हमने कुछ गलतियां की, हमारे पास अमेरिका और भारत के खिलाफ मैच जीतने की संभावना थी।’

हम बैठेंगे और आकलन करेंगे कि हमसे कहां गलती हुई- बाबर आजम

बाबर आजम ने आगे फिर अपने बैटिंग पोजिशिन को लेकर भी बात की। उनका कहना है कि ओपनिंग हो या नंबर-3 टीम को जहां जरूरत रहेगी वो वहां बल्लेबाजी करेंगे। ‘अगर टीम को मेरी ओपनिंग करने की जरूरत होगी तो मैं करूंगा और अगर उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की जरूरत होगी तो मैं करूंगा। टीम की स्थिति जो भी रहेगी मैं वही करूंगा।’

बाबर आजम ने फिर अंत में कहा कि टीम अपनी गलतियों का आंकलन करेगी, और टूर्नामेंट में मिले पॉजिटिव पॉइंट्स पर ध्यान भी देगी। ‘हमारे पास खिलाड़ियों का अच्छा ग्रुप है, कुछ दिनों का आराम और फिर सीरीज है। हम बैठेंगे और आंकलन करेंगे कि हमसे कहां गलती हुई। टूर्नामेंट में कुछ सकारात्मक बातें भी रही, लेकिन एक टीम के तौर पर हमने इस टूर्नामेंट में अच्छा नहीं खेला है।’ 

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...