Skip to main content

ताजा खबर

‘टीम अंत में कप्तान की होती है’ रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर गौतम गंभीर

टीम अंत में कप्तान की होती है रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर गौतम गंभीर

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ने एक साथ खूब क्रिकेट खेला है। दोनों ही साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। हालांकि, अब 17 साल बाद दोनों एक साथ नई भूमिका में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काम कर रहे हैं।

रोहित इस समय टीम इंडिया के कप्तान हैं, तो वहीं गंभीर टीम के नए हेड कोच। बतौर जोड़ी दोनों की शुरुआत भूलने वाली रही थी, जब भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई। हालांकि, अब एक बार फिर दोनों बांग्लादेश के खिलाफ एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

दूसरी ओर, हिटमैन रोहित के साथ अपने रिश्ते को लेकर गंभीर ने अपने अनुभव को शानदार बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे समय के साथ किसी भी असहमति के लिए तैयार हैं, क्योंकि टीम अंत में कप्तान की ही होती है।

गौतम गंभीर ने रोहित को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि गौतम गंभीर ने रोहित के साथ अपने रिश्ते को लेकर एनडीटीवी के हवाले से कहा- हमने कई बार बातचीत की है। मेरा मानना ​​है कि टीम अंत में कप्तान की होती है, क्योंकि वही मैदान पर लीड करता है। सहयोगी स्टाफ के साथ मेरी भूमिका कप्तान की हर संभव मदद करने की है। ड्रेसिंग रूम में रोहित का लीडर और सम्मान महत्वपूर्ण है।

गंभीर ने आगे कहा- वह एक महान खिलाड़ी और व्यक्ति है, और उन्हें उन्हें ड्रेसिंग रूम में बहुत सम्मान मिला है। यह एक लीडर की सबसे महत्वपूर्ण क्वालिटी है। मुझे लगता है कि जब हम साथ खेलते थे, तो हमारा रिश्ता शानदार था। वह एक महान इंसान है और मुझे लगता है कि वह इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।

दूसरी ओर, इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। चेन्नई में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...