Skip to main content

ताजा खबर

टिम साउदी द्वारा कमाल की इनस्विंग और मुंह ताकते रह गए बेन स्टोक्स- ऐसी गेंद नहीं देखी होगी

टिम साउदी द्वारा कमाल की इनस्विंग और मुंह ताकते रह गए बेन स्टोक्स- ऐसी गेंद नहीं देखी होगी

Ben Stokes (Source X)

द हंड्रेड (The Hundred) का 19वां मुकाबला 7 अगस्त को बर्मिंघम फीनिक्स और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (Birmingham Phoenix vs Northern Superchargers) के बीच खेला गया। इस मैच में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

पहली पारी में टिम साउदी ने अपने इनस्विंग से किया बेन स्टोक्स को हैरान

बर्मिंघम फीनिक्स के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के बल्लेबाज बेन स्टोक्स को एक बेहद ही खूबसूरत इनस्विंग गेंद पर आउट किया। यह खेल बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया था।

नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की पारी के 21वीं गेंद पर बेन स्टोक्स एक इनस्विंग गेंद नहीं खेल पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने लेंथ पर शानदार गेंद फेंकी, जो तेजी से अंदर कि ओर गई और इन्साइड एज लगकर ऑफ स्टंप के ऊपर जा लगी। स्टोक्स यह देखकर खुद हैरान थे और उनके साथ सभी दर्शक भी। आप भी देखें वीडियो

यह बेन स्टोक्स का तीन साल में द हंड्रेड में पहला मैच था। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान का प्रदर्शन बहुत खराब रहा, क्योंकि वे गोल्डन डक पर आउट हो गए। मैच की बात करें तो नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर मैथ्यू शॉर्ट मैच की छठी गेंद पर टिम साउथी की गेंद पर आउट हो गए।

निकोलस पूरन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए; उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया, लेकिन एडम मिल्ने ने उनकी पारी को जल्द ही खत्म कर दिया। साउदी ने फिर से गेंद लिया और बेन स्टोक्स को आउट करके नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को बैकफुट पर ला दिया। कप्तान हैरी ब्रूक का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा, क्योंकि क्रिस वुड ने उन्हें 15 रन पर आउट कर दिया।

बड़ा टारगेट खड़ा करने की उम्मीद में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम 96 गेंदों पर ही 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और अपनी उम्मीदों पर खुद ही पानी फेर लिया। जवाब में बर्मिंघम फीनिक्स की टीम ने बिना विकेट खोए 39 गेंदों में ही 86 रन बनाए और जीत अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...