Skip to main content

ताजा खबर

‘टाइटल टीम वर्क से जीते जाते हैं’ पाकिस्तान के प्रदर्शन से निराश हैं हेड कोच गैरी कस्टर्न 

Gary Kirsten (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त एक बेहद बुरे वक्त से गुजर रही है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचने पाकिस्तान क्रिकेट का डाउनफाॅल देखने को मिला। इसके बाद हुए सभी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई।

तो वहीं अभी पाकिस्तान को हाल में ही बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हाथों दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में मुंह की खानी पड़ी है। यह पहली बार था, जब पाकिस्तान को किसी टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने हराया। हालांकि, अब टीम के भविष्य को देखते हुए गैरी कस्टर्न इस समय फैसलाबाद में मौजूद हैं।

फैसलाबाद में पाकिस्तान का घरेलू वनडे कप टूर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप 2024 खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कस्टर्न पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बारीक नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि इस बार चैंपियंस ट्राॅफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा। इस दौरान पाकिस्तान टीम में पिछले समय से प्रदर्शन ना कर पाने और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने का भारी दबाव होगा।

लेकिन इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर और जाने-माने कोच गैरी कस्टर्न ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से कहा- व्यक्तिगत प्रदर्शन से मैच जीत सकते हैं, लेकिन सीरीज और खिताब टीम वर्क से जीते जाते हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करने के लिए तैयार है पाकिस्तान

गौरतलब है कि अगले साल फरवरी में पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्राॅफी 2025 खेली जाएगी। आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) तेजी से काम करता हुआ नजर आ रहा है। यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान 1996 वनडे वर्ल्ड कप के बाद, किसी बड़े आईसीसी इवेंट की मेजबानी करने जा रहा है।

देखने लायक बात होगी कि आगामी टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है? आपको क्या लगता है कि पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट की तरह पाकिस्तान चैंपियंस ट्राॅफी के भी ग्रुप चरण से बाहर हो जाएगी या प्लेऑफ तक का रास्ता तय करेगी? आप अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

আরো ताजा खबर

26 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: आज क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल...

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...