
Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)
हाल में ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन (Michael Vaughan) ने क्लब प्ररैरी फायर पाॅडकास्ट में कहा था वो समय दूर नहीं जब जो रूट टेस्ट (Joe Root) टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
गौरतलब है कि जो रूट ने हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। और वह अब इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (34) लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। तो वहीं अब माइकल वाॅन के इस कमेंट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सुनील गावस्कर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
बता दें कि हाल में ही गावस्कर ने स्पोर्ट्स स्टार में लिखे अपने एक काॅलम में कहा- हाल ही में, मैंने किसी को यह कहते हुए सुना कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा होगा यदि जो रूट टेस्ट मैच क्रिकेट में सर्वाधिक रनों और शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दें।
गावस्कर ने आगे कहा- प्लीज हमें बताएं कि वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में क्या गलत है, जब तेंदुलकर के पास यह रिकॉर्ड है और यदि कोई इंग्लिश खिलाड़ी यह रिकॉर्ड रखता है तो टेस्ट क्रिकेट कैसे बेहतर होगा। यह किस तरह से बेहतर होगा? कोई प्लीज मुझे बताए।
यह एक मजाकिया धारणा है, क्योंकि भारत हर सीजन में आधा दर्जन से अधिक टेस्ट मैच खेलता है, चाहे वह घर पर हो या बाहर। सिर्फ इसलिए कि आईपीएल बड़े पैमाने पर सफल है, इसका मतलब यह नहीं है कि बीसीसीआई को टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन कहानी यह है कि वेस्ट मीडिया की ओर से इसे गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।
ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

