Skip to main content

ताजा खबर

‘जो रूट सचिन से आगे निकल जाएंगे’ वाले कमेंट पर सुनील गावस्कर ने माइकल वाॅन की जमकर की खिंचाई, जाने क्या कहा?

Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन (Michael Vaughan) ने क्लब प्ररैरी फायर पाॅडकास्ट में कहा था वो समय दूर नहीं जब जो रूट टेस्ट (Joe Root) टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

गौरतलब है कि जो रूट ने हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। और वह अब इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (34) लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। तो वहीं अब माइकल वाॅन के इस कमेंट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सुनील गावस्कर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि हाल में ही गावस्कर ने स्पोर्ट्स स्टार में लिखे अपने एक काॅलम में कहा- हाल ही में, मैंने किसी को यह कहते हुए सुना कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा होगा यदि जो रूट टेस्ट मैच क्रिकेट में सर्वाधिक रनों और शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दें।

गावस्कर ने आगे कहा- प्लीज हमें बताएं कि वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में क्या गलत है, जब तेंदुलकर के पास यह रिकॉर्ड है और यदि कोई इंग्लिश खिलाड़ी यह रिकॉर्ड रखता है तो टेस्ट क्रिकेट कैसे बेहतर होगा। यह किस तरह से बेहतर होगा? कोई प्लीज मुझे बताए।

यह एक मजाकिया धारणा है, क्योंकि भारत हर सीजन में आधा दर्जन से अधिक टेस्ट मैच खेलता है, चाहे वह घर पर हो या बाहर। सिर्फ इसलिए कि आईपीएल बड़े पैमाने पर सफल है, इसका मतलब यह नहीं है कि बीसीसीआई को टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन कहानी यह है कि वेस्ट मीडिया की ओर से इसे गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।

আরো ताजा खबर

26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...