Skip to main content

ताजा खबर

जो रूट के टेस्ट रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी और के पास काफी समय है: बेन स्टोक्स

जो रूट के टेस्ट रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी और के पास काफी समय है: बेन स्टोक्स

Ben Stokes and Joe Root (Image Credit- Twitter X)

दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने हाल में ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ा है। रूट ने यह कारनामा पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन किया।

जैसे ही मैच में रूट ने 71 रन बनाए, तो वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रूट से पहले कुक ने इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैच खेलते हुए कुल 12472 रन बनाए थे। लेकिन रूट को यह आंकड़ा पीछे छोड़ने में सिर्फ 147 मैच लगे।

इसके अलावा रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह राहुल चौथे नंबर पर मौजूद पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ (13288) से सिर्फ 816 रन पीछे हैं।

दूसरी ओर, रूट द्वारा इस शानदार रिकाॅर्ड को अपने नाम करने के बाद, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने बड़ा बयान दिया है। स्टोक्स का कहना है उनके रिकाॅर्ड को तोड़ने के लिए लोगों के पास काफी समय है।

जो रूट को लेकर बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जो रूट द्वारा यह रिकाॅर्ड अपने नाम करने के बाद बेन स्टोक्स ने ECB से बात करते हुए कहा- हां, मैंने काफी क्रिकेट जो रूट के साथ खेला है। और उसके खिलाफ भी काफी खेला है। हम एक साथ बड़े हुए हैं। इतने सारे रन बनाने के लिए आप सोचेंगे कि उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में थोड़ी स्वार्थी होना होगा, लेकिन ऐसा नहीं है, वह पूरी तरह से टीम के लिए समार्पित हैं।

स्टोक्स ने आगे कहा- मेरे नजरिए से जब मैंने देखा कि जो रूट ने कितने शतक बनाए हैं और हम कितने मैच जीते हैं। क्या हम उसके शतक की वजह से लाइन के ऊपर थे या नीचे, लेकिन जब मैंने उन्हें देखता हूं तो वह एक स्टिक की तरह हैं।

उनमें जो निस्वार्थता है, वह उनके लिए एक अविश्वसनीय गुण है। वह हमेशा टीम को पहले रखते हैं। यह फैक्ट है जो उन्होंने इतने सारे रन बनाए हैं और किसी और के पास उनका रिकाॅर्ड तोड़ने के लिए काफी समय है। वह एक अविश्वसनीय खिलाड़ी है।

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...