Skip to main content

ताजा खबर

“जो बोलना है बोलो बिंदास…अंपायर और रेफरी को हम बाद में हेंडल करेंगे”- टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर हिटमैन का खुलासा

Rohit Sharma (Photo Source: X)

कॉमेडी से भरपूर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में टीम इंडिया के वो सितारे पहुंचे, जिन्होंने हाल ही में भारत को T-20 वर्ल्ड कप जिताया था। उस टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा टीम के कई अन्य प्लेयर्स के साथ वहां पहुंचे। कपिल शर्मा के शो में रोहित अपनी टीम के साथ पहुंचे और ढेर सारी मस्ती की।

टीम इंडिया 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बेहद नजदीक थी, मगर दोनों ही बार फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब रोहित शर्मा किसी भी किमत पर जीतना चाहते थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में अपने खिलाड़ियों को स्लेजिंग की खुली छूट दी थी, इस दौरान हिटमैन को फाइन लगने तक का डर नहीं था। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर के साथ पहुंचे रोहित शर्मा ने बताया, “हम सारे लड़कों ने एक साथ आ के उनके बैट्समैन को एक दो चीजें बोली, वो मैं अभी यहां पे नहीं शेयर कर सकता हूं…पर वो करना जरूरी था क्योंकि वो मैच हमको कैसे भी करके जीतना था।”

भारतीय कप्तान ने आगे बताया, “वो जीतने के लिए एक-दो फाइन भी लग जाए तो कोई दिक्कत नहीं। यही दिमाग में था। मैंने भी लड़कों को बोला जिसको जो बोलना है बोलो बिंदास…अंपायर और रेफरी को हम बाद में हेंडल करेंगे।”

Rohit Sharma: “Maine sab players ko bola ki umpire aur referee’s ko baad mein dekh lenge.” 😭😂https://t.co/L2DlmYUhWh

— ` (@cutxpull45) October 5, 2024

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर सालों से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब, 13 साल बाद कोई वर्ल्ड कप तो 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से ही संन्यास ले लिया। अब यह दोनों दिग्गज वनडे और टेस्ट में ही फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं।

আরো ताजा खबर

क्या टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट वापिस लेंगे विराट कोहली? बचपन के कोच ने दिया बड़ा अपडेट 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने हाल में ही खुलासा किया है कि उनकी कोहली...

IPL 2026: धोनी की चोट से CSK को बड़ा झटका, GT मुकाबले से पहले रांची लौटे माही

MS dhoni (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2026 के अहम मोड़ पर बड़ा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज...

Mohammad Amir को मिली ब्रिटिश नागरिकता, IPL में खेलने का रास्ता हुआ साफ

Mohammad Amir gains UK citizenship (image via getty) 34 वर्षीय पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपनी ब्रिटिश पत्नी नरगिस खान के जरिए ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। इससे...

21 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के...