Skip to main content

ताजा खबर

जोफ्रा आर्चर की घातक यॉर्कर के सामने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की एक ना चली, साकिब महमूद के साथ शानदार तरीके से पूरी की टीम हैट्रिक

जोफ्रा आर्चर की घातक यॉर्कर के सामने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की एक ना चली साकिब महमूद के साथ शानदार तरीके से पूरी की टीम हैट्रिक

Eng vs Aus (Pic Source-X)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 11 सितंबर को खेला गया था। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रनों से हराया और तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। मेजबान पहले टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहा।

इस मैच में इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और साकिब महमूद ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। यही नहीं इन दोनों ने मिलकर टीम हैट्रिक भी पूरी की। यह देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें और 19वें ओवर के दौरान। जोफ्रा आर्चर ऑस्ट्रेलिया की पारी का 18वां ओवर फेकने आए थे। उन्होंने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर सीन एबॉट को बोल्ड किया और फिर अंतिम गेंद पर जेवियर बार्लेट को भी आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया।

जोफ्रा आर्चर की यॉर्कर का इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास कोई भी जवाब नहीं था। जहां एक तरफ एबॉट चार रन बनाकर आउट हुए वहीं जेवियर बार्लेट बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया की पारी का 19वां ओवर लेकर आए साकिब महमूद ने पहले ही गेंद पर कैमरून ग्रीन को बोल्ड कर टीम हैट्रिक पूरी की। कैमरून ग्रीन भी इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 13 रन बनाकर आउट हो गए।

आप भी देखें वीडियो:

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में इंग्लैंड को हराया

मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाए। टीम की ओर से मैथ्यू शॉर्ट ने 41 रनों की पारी खेली जबकि ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए छह ओवर में 86 रन जोड़े।

कप्तान मिचेल मार्श बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और दो रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने 37 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 3.3 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके जबकि साकिब महमूद ने तीन ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। लियम लिविंगस्टोन ने तीन विकेट झटके।

जवाब में मेजबान 151 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से लियम लिविंगस्टोन ने 37 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान फिल साल्ट 20 रन बनाकर आउट हो गए। सैम करन ने 18 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सीन एबॉट ने तीन विकेट झटके जबकि जोश हेजलवुड और एडम जम्पा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...