Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred 2024 Eliminator: सुपर-5 में जोफ्रा आर्चर ने लियम लिविंगस्टोन को गोल्डन डक पर किया आउट, देखें वीडियो 

Birmingham Phoenix vs Southern Brave, Eliminator (Image Credit- Twitter X)

The Hundred 2024 Eliminator: इंग्लैंड में जारी द हंड्रेड का एलिमिनेटर मैच 17 अगस्त को बर्मिंघम फाॅनिक्स और साउदर्न ब्रेव के बीच खेला गया। बता दें कि लंदन के कींग्सटन ओवल मैदान पर टाइ हुए मुकाबले में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं।

मुकाबला टाइ होने के बाद साउदर्न ब्रेव के कप्तान जेम्स विंस ने गेंद जोफ्रा आर्चर को थमाई। तो वहीं अपने कप्तान के फैसले को आर्चर ने एक दम सही कर दिखाया है। सुपर 5 ओवर की पहली गेंद आर्चर ने स्ट्राइक पर मौजूद विस्फोटक बल्लेबाज लियम लिविंगस्टोन को फुल टाॅस फेंकी। तो इस गेंद पर एक तेज शाॅट खेलते हुए लिविंगस्टोन पाॅइंट पर खड़े लयूस डु प्लाॅय के हाथों में कैच थमा बैठे।

साथ ही जैसे ही जोफ्रा ने लिविंगस्टोन को आउट किया, तो इस विकेट की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसके अलावा आर्चर ने फेंकी गई पांच गेंदों में फाॅनिक्स के बल्लेबाजों को सिर्फ 7 रन ही बनाने दिए। इसके बाद ब्रेव ने इस टारगेट को 4 गेंदों में आसानी से बनाकर मैच को अपने नाम किया।

देखें किस तरह जोफ्रा आर्चर ने लिया लियम लिविंगस्टोन का विकेट

A Super Five.
A spot in #TheHundred Final up for grabs.
Jofra Archer with the ball.

😳 This is the first thing that happens: pic.twitter.com/WwUf5ez6MY

— The Hundred (@thehundred) August 17, 2024

बर्मिंघम फाॅनिक्स बनाम साउदर्न ब्रेव एलिमिनेटर मैच का हाल

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो बर्मिंघम फाॅनिक्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और पहले बल्लेबाजी करते हुए साउदर्न ब्रेव ने निर्धारित 100 गेंदों में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान जेम्स विंस ने 43 तो लयूस डु प्लाॅय ने 39 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा क्रिस जाॅर्डन ने 20 रन बनाए।

इसके बाद जब बर्मिंघम फाॅनिक्स साउदर्व ब्रेव से मिले 127 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वो भी 100 गेंदों में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना पाई और मैच टाइ पर खत्म किया। टीम के लिए मोईन अली ने 24 तो लियम लिविंगस्टोन ने 55 रनों की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...