Skip to main content

ताजा खबर

जोफ्रा आर्चर का कार्यभार सावधानी से मैनेज कर रही है इंग्लैंड टीम, इसके पीछे छुपा है ये बड़ा प्लान?

जोफ्रा आर्चर का कार्यभार सावधानी से मैनेज कर रही है इंग्लैंड टीम, इसके पीछे छुपा है ये बड़ा प्लान?

Jofra Archer. (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड टीम प्रबंधन किसी भी हाल में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती, खासकर उनकी चोटों के इतिहास को देखते हुए। ऐसे में इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी आगामी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में जोफ्रा आर्चर के वर्कलोड को मैनेज करने के साथ सतर्क रुख अपनाने की अपनी नीति जारी रखेगा।

29 वर्षीय आर्चर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 3 मैचों के पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर 2 विकेट झटके थे, लेकिन उन्हें दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। वही, तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे आर्चर को फिर से ब्रेक मिल गया।

इसलिए अब यह सिलसिला आगामी 19 सितंबर से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी जारी रह सकता है। यानि, आर्चर को पांच वनडे मैचों की पूरी सीरीज में भी सभी मुकाबलों में नहीं खिलाया जाएगा।

जोस बटलर ने जोफ्रा आर्चर को लेकर दिया ये बयान

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर ने पुष्टि की है कि आर्चर का कार्यभार पूरी सीरीज के दौरान संभाला जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि आर्चर अधिकांश मैचों में नहीं खेल सकते क्योंकि वनडे क्रिकेट में ओवरों और खेल की तीव्रता टी20 मुकाबलों की तुलना में ज्यादा होती है। बटलर ने यह भी कहा कि टीम का लक्ष्य है कि आर्चर जल्द से जल्द टेस्ट क्रिकेट में वापस आएं।

बटलर ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, “आर्चर को पूरी सीरीज के दौरान सावधानी से मैनेज करना होगा। वह टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वहां आप केवल चार ओवर ही फेंकते हैं। वनडे में ओवरों और तीव्रता में काफी फर्क होता है, और हम चाहते हैं कि वह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में वापस करें।”

इंग्लैंड के अंतरिम मुख्य कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने कहा कि आर्चर टीम की योजना से अवगत हैं और इसके साथ सहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि टीम प्रबंधन बड़ा लक्ष्य देख रहा है और सभी कोच, फिजियो और डायरेक्टर्स मिलकर आर्चर की फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

ट्रेस्कोथिक ने कहा, “आर्चर को योजना के बारे में पहले से ही जानकारी है। यह हर मैच से पहले तय होता है कि वह खेलेगा या नहीं। हम जानते हैं कि हमें क्या करना है और वह इसके साथ सहज हैं। यह एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसमें कोच, डायरेक्टर्स, फिजियो और अन्य सभी लोग शामिल हैं। वनडे सीरीज में भी उनका कार्यभार प्रबंधित किया जाएगा।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...