Skip to main content

ताजा खबर

जुलाई 16 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

जुलाई 16 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

India Test Team (Image Credit- Twitter X)

1) BCCI चाहता है कि रोहित, कोहली और बुमराह को छोड़कर टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट का हिस्सा बनें

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने क्लियर कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को खुद को घरेलू क्रिकेट के लिए हर हाल में उललब्ध कराना होगा, अगर वे नेशनल टीम के साथ मौजूद नहीं हैं और एक्टिव क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। साथ ही इन खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) श्रीलंका क्रिकेट करेगा 19 से 22 जुलाई तक आईसीसी वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी, इन अहम मुद्दों पर होगी बात

कोलंबो (श्रीलंका) 19 से 22 जुलाई तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह पहली बार है जब आईसीसी का वार्षिक आयोजन किसी एशियाई क्षेत्र में किया जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने बयान में कहा कि दुनिया भर के 108 आईसीसी सदस्य देशों के 220 से अधिक प्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

3) भारतीय टीम अब सुरक्षित हाथों में है- गौतम गंभीर को कोच बनाने पर बोला ये पूर्व दिग्गज

भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का कार्यकाल श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज से शुरू होगा। इसी बीच उनके कार्यकाल के शुरू होने से पहले, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने गंभीर की सराहना की और उनकी आक्रामकता और जीतने के रवैये के बारे में बात की। पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया कि गंभीर को जो भी मौका दिया गया, उसमें वह सफल रहे हैं। ब्रेट ली का मानना है कि गंभीर के रहते भारत सुरक्षित हाथों में है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) मुझे बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है कि मेरा चयन ऑस्ट्रेलिया टीम में हुआ है: कूपर कोनोली

ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में कूपर कोनोली को पहली बार शामिल किया गया है। बता दें, बिग बैश लीग 2023 में इस युवा खिलाड़ी ने पर्थ स्कॉरचर्स की ओर से 11 गेंदों में 25 रनों की आक्रामक पारी खेली थी और सभी फैंस का दिल जीत लिया। कूपर कोनोली के पास घरेलू क्रिकेट में 15 टी20 का अनुभव है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) क्रिकट्रैकर के साथ Exclusive बातचीत में टिम पेन ने विराट कोहली के साथ स्लेजिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

नवंबर, 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए तैयार हैं। इस हाई प्रोफाइल सीरीज से पहले टिम पेन ने कहा है कि कोहली के लिए स्लेजिंग कोई मायने नहीं रखती है। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि, जब वह कीपर थे उन्होंने क्रिकेटरों का ध्यान भटकाने की कोशिश की थी। इसके अलावा जब पूर्व क्रिकेटर्स ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कोहली को स्लेज न करने की सलाह देते, तो इससे उन्हें गुस्सा आता था। (पढ़ें पूरी खबर)

6) कोच के कहने पर अमित मिश्रा ने अपनी उम्र को किया था कम, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत में उम्र में घपला किया था। अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं और क्रिकेट जगत में उनका नाम बहुत सम्मान से लिया जाता है। मगर अब उन्होंने अपनी उम्र में घपला करने की बात स्वीकार कर ली है। मिश्रा ने बताया कि एक समय पर उनका करियर खत्म होने की कगार पर था, लेकिन ऐसे कठिन समय में कोच के कहने पर उन्होंने अपनी उम्र एक साल कम कर ली थी। (पढ़ें पूरी खबर)

7) टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण पल को लेकर रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल अपने टीम के साथियों को कूल रहने को कहा और इसके बाद टीम ने जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने Dallas में एक इवेंट के दौरान कहा कि, ‘हां मैं पूरी तरह से ब्लैंक हो गया था। मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। हालांकि उस समय मेरा पूरा फोकस इस पर था कि हम यह मैच जीते। सभी खिलाड़ियों को शांत रहना बेहद जरूरी था ताकि हम अपनी योजना के तहत खेल सके। (पढ़ें पूरी खबर)

8) महिला एशिया कप से पहले हरमनप्रीत कौर और राधा यादव ने ICC रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। राधा यादव T20I गेंदबाजी रैंकिंग में 8 स्थान की छलांग लगाकर 15वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं दीप्ति शर्मा टी-20 में भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली गेंदबाज बनी हुई हैं। वह तीसरे पायदान पर हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन नंबर-1 टी-20 गेंदबाज हैं, जबकि साथी सारा ग्लेन दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) जैसे ही मुझे RCB महिला टीम में चुना गया मैंने रोना शुरू कर दिया: श्रेयांका पाटिल

भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर श्रेयांका पाटिल ने हाल ही में उस समय के बारे में बताया जब महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। RCB के साथ अपने हालिया पॉडकास्ट एपिसोड के दौरान श्रेयांका पाटिल ने कहा कि, ‘RCB ने बोली लगानी शुरू की और मैं कह रही थी कि रुक जाइए, रुक जाइए और उन्होंने कहा कि सोल्ड टू RCB। सभी लोग कूद पड़े। कुछ लोग खुशी के मारे कूद पड़ते हैं जबकि कुछ रोते हैं। मैं बिल्कुल ही ब्लैंक थी। 5 मिनट बाद मैंने रोना शुरू कर दी। (पढ़ें पूरी खबर)

10) टी20 वर्ल्ड कप 2024 के जीतने के बाद अपने घर लौटे हार्दिक पांड्या ने फैंस के लिए साझा किया स्पेशल संदेश

भारतीय टीम के शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बड़ौदा के लोगों का आभार व्यक्त किया है। हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा कि, ‘Surreal, शुक्रिया बड़ौदा इतना प्यार देने के लिए और सपोर्ट करने के लिए। आप लोगों ने मेरा दिन खास बना दिया। इतने सारे इमोशन है और मैं आप सब का शुक्रगुजार हूं।’ (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...