Skip to main content

ताजा खबर

बड़ौदा, आप सबका शुक्रिया: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के जीतने के बाद अपने घर लौटे हार्दिक पांड्या ने फैंस के लिए साझा किया स्पेशल संदेश

बड़ौदा, आप सबका शुक्रिया: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के जीतने के बाद अपने घर लौटे हार्दिक पांड्या ने फैंस के लिए साझा किया स्पेशल संदेश

Hardik Pandya (Photo Source: X)

भारतीय टीम के शानदार ऑलराउंडर   हार्दिक पांड्या ने बड़ौदा के लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद हार्दिक पांड्या अपने घर बड़ौदा 15 जुलाई को लौटे थे। हार्दिक पांड्या का स्वागत करने के लिए तमाम फैंस को उनके लिए स्पेशल रोड शो में जमकर चीयर करते हुए देखा गया।

यही नहीं इस स्पेशल रोड शो के दौरान हार्दिक पांड्या ने भी जमकर डांस किया। आज यानी 16 जुलाई को हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सभी फैंस को शुक्रिया कहा जिन्होंने उनका बड़ौदा में शानदार तरीके से स्वागत किया।

हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा कि, ‘Surreal, शुक्रिया बड़ौदा इतना प्यार देने के लिए और सपोर्ट करने के लिए। आप लोगों ने मेरा दिन खास बना दिया। इतने सारे इमोशन है और मैं आप सब का शुक्रगुजार हूं।’

यह रही वीडियो:

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस बेहतरीन टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवर फेंका था और अपनी टीम के लिए 16 रन बचाए थे। उन्होंने अंतिम ओवर में डेविड मिलर का विकेट झटका था और भारत ने इस मैच को 7 रनों से अपने नाम किया था।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान तमाम भारतीय फैंस को हार्दिक पांड्या के लिए जमकर आलोचना करते हुए देखा गया था। हालांकि जब हार्दिक पांड्या आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद वापस भारत लौटे तो उनके लिए सभी फैंस ने चीयर किया। हार्दिक पांड्या को बहुत जल्द एक बार फिर से एक्शन में देखा जा सकता है। 27 जुलाई से भारत श्रीलंका का दौरा करेगा और इसमें हार्दिक पांड्या को भी खेलते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...