Skip to main content

ताजा खबर

जुलाई 09 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

जुलाई 09 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

Kuldeep Yadav meets CM Yogi Adityanath

1) कोहली के वॉयसओवर के साथ बुमराह ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, जो तेजी से हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने यादगार पलों को समेटे हुए एक इमोशनल वीडियो साझा किया है। वीडियो में सारे दृश्य मुंबई में आयोजित टीम इंडिया की विक्ट्री परेड से ली गई है। यह विक्ट्री परेड मरीन ड्राइव से शुरू हुई थी और वानखेड़े स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई थी। यहां भारतीय टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया था। विक्ट्री परेड के दौरान हजारों फैन्स की भीड़ थी और स्टेडियम भी पूरा खचाखच भरा हुआ था। (पढ़ें पूरी खबर)

2) WCPL लीग के लिए भारत की 2 फेमस महिला खिलाड़ियों को किया गया साइन, अब विदेश में होगी बल्ले-बल्ले

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2024 के लिए दो भारतीय महिला क्रिकेटरों, जेमिमा रोड्रिग्स और शिखा पांडे को टूर्नामेंट के लिए साइन किया है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज मेग लैनिंग और बाएं हाथ की स्पिनर जेस जोनासन उन दो अन्य विदेशी खिलाड़ियों में शामिल थीं जिन्हें TKR की टीम में शामिल किया गया था। महिला सीपीएल के विजेता ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने आगामी संस्करण के लिए अपने पांच कैरेबियाई खिलाड़ियों को रिटेन किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) ‘बड़ी चीजें एक दिन में नहीं बनती’ अभिषेक शर्मा की तूफानी सेंचुरी पर सिक्सर किंग युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान

अभिषेक शर्मा की पारी को लेकर युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में अभिषेक शर्मा काफी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए युवराज ने कैप्शन में लिखा- बड़ी चीजें एक दिन में नहीं बनती। बधाई अभिषेक शर्मा आपके पहले इंटरनेशनल शतक के लिए, अभी और आने को बाकी है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) शतक लगाने के बाद अपने “गुरु” से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए नजर आए अभिषेक शर्मा, VIDEO हुआ वायरल

दूसरे T20I में शतक बनाने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपने फेवरेट क्रिकेटर युवराज सिंह से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान युवराज ने अभिषेक को शतकीय पारी के लिए बधाई दी, साथ ही में उन्होंने यह भी कहा कि, वो उनके लिए बहुत खुश हैं। इस वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान दोनों काफी खुश नजर आए। युवराज को वीडियो कॉल करने से पहले अभिषेक शर्मा ने अपने परिवार के लोगों से भी वीडियो कॉल पर बात की थी। (पढ़ें पूरी खबर)

5) गॉड ऑफ़ क्रिकेट ने ‘बंगाल टाइगर’ को उनके जन्मदिन पर दी बेहतरीन तरीके से शुभकामनाएं

8 जुलाई को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली अपना 52वां का जन्मदिन मनाया। सौरव गांगुली को उनके जन्मदिन पर तमाम लोगों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इसी के साथ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने भी सौरव गांगुली को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजी। सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली के जन्मदिन पर उनकी और अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘आपको ऑनसाइड से जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि यह आपके ऑफ साइड पर पहुंच जाए।’ (पढ़ें पूरी खबर)

6) आईसीसी के अध्यक्ष पद को लेकर जय शाह का फैसला अभी तक नहीं आया सामने, नवंबर में होगा चुनाव

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद इस महीने के अंत में कोलंबो में अपनी वार्षिक बैठक बुलाएगी जिसमें अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चीजों को हटा दिया गया है। नवंबर में नए अध्यक्ष के चुनाव के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के इस समय के सचिव जय शाह इस ग्लोबल संगठन के सबसे कम उम्र के नेता बनने की प्रबल अटकलें लगाई जा रही हैं उनके पास दुबई में स्थानांतरित होने पर विचार विमर्श करने के लिए कम से कम 3 महीने का समय होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

7) टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले कुलदीप यादव, मिला खास तोहफा

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अपने घर कानपुर पहुंच गए हैं, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। वहीं घर पहुंचने के बाद कुलदीप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कुलदीप सीएम योगी से मिलने के लिए आज लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने सीएम के सरकारी आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। सीएम ने कुलदीप के साथ मुलाकात की एक तस्वीर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा की है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) जेम्स एंडरसन एक पीढ़ी के क्रिकेटर हैं और…: अनुभवी तेज गेंदबाज की मोईन अली ने की जमकर प्रशंसा

मोईन अली ने जेम्स एंडरसन की जमकर प्रशंसा की है। मोईन अली ने याहू स्पोर्ट्स के अपने कॉलम पर लिखा कि, ‘एक समय था मेरे टेस्ट करियर का जब मैं ड्रेसिंग रूम में बैठकर चुपचाप से चीजों को देखा था। मैं अपने आप को काफी लकी मानता हूं कि मैंने इंग्लिश टीम में जेम्स एंडरसन के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया।’ (पढ़ें पूरी खबर)

9) फिलहाल कप्तानी के पद से नहीं हटाए जाएंगे बाबर आजम, PCB अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट के मुख्य कोच Gary Kirsten के साथ वो टीम के भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से बहुत जल्द बाबर आजम को भी कप्तानी के पद से हटाया जा सकता है। हालांकि मोहसिन नक़वी ने यह कह दिया है कि फिलहाल बाबर आजम के कप्तान के रूप में भविष्य को लेकर कोई भी बातचीत नहीं की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली और बुमराह की हुई वापसी

ENG vs IND: Jasprit Bumrah, Virat Kohli named in squad for England ODIs (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जुलाई में इंग्लैंड में होने वाली 2026 वनडे सीरीज...

IPL 2027: आगामी सीजन से पहले इन 3 बडे़ स्टार्स की ट्रेडिंग खबरों ने सुर्खियां बटोरीं

IPL 2027 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 की शुरुआत में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन अगले सीजन से पहले संभावित ट्रेड्स को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म...

बड़ी खबर! इंजरी के कारण आयरलैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि विश्व के नंबर 2 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती, आगामी...

वैभव सूर्यवंशी ने खोला श्रीलंकाई गेंदबाजों का धागा, मात्र 11 गेंदों में ठोका लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) रविवार (21 जून) को रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई-सीरीज फाइनल के दौरान, इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच हुए मैच में...