Skip to main content

ताजा खबर

शतक लगाने के बाद अपने “गुरु” से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए नजर आए अभिषेक शर्मा, VIDEO हुआ वायरल

शतक लगाने के बाद अपने “गुरु” से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए नजर आए अभिषेक शर्मा, VIDEO हुआ वायरल

Abhishek Sharma (Photo Source: X)

जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी पांच मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मैच कल (7 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में भारत ने 100 रनों से जीत दर्ज की और इस जीत में टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का योगदान काफी अहम रहा। अभिषेक ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 100 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 8 छक्के जड़े।

इस शानदार पारी के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं इस मैच के बाद बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिषेक अपनी शतकीय पारी को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही में उन्होंने मैच के बाद दो स्पेशल लोग से वीडियो कॉल पर बात की।

अभिषेक शर्मा ने वीडियो कॉल पर इन दो लोगों से की बात

दरअसल, अभिषेक शर्मा ने शतक बनाने के बाद अपने फेवरेट क्रिकेटर युवराज सिंह से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान युवराज ने अभिषेक को शतकीय पारी के लिए बधाई दी, साथ ही में उन्होंने यह भी कहा कि, वो उनके लिए बहुत खुश हैं। इस वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान दोनों काफी खुश नजर आए। युवराज को वीडियो कॉल करने से पहले अभिषेक शर्मा ने अपने परिवार के लोगों से भी वीडियो कॉल पर बात की थी।

बताते चलें कि भारतीय टीम ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया. इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 234 रनों का स्कोर बनाया।

अभिषेक शर्मा के शतक के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 47 गेंदों पर 77 रनों की अच्छी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया। साथ ही रिंकू सिंह ने 22 गेंदों पर 48 रन बनाकर शानदार फिनिश किया। भारत के 234 रनों के जवाब में जिम्बाब्वे 18.4 ओवर में 134 रनों पर सिमट गया।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। चेन्नई के एमए...

BAN vs AUS, 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को किया 3-0 से क्लीन-स्वीप, आखिरी मैच में 7 विकेट से दी पटखनी

BAN vs AUS, 3rd T20I (image via getty) रविवार, 21 जून को चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे...

21 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’ भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन...

कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Chris Gayle (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026...