Skip to main content

ताजा खबर

जायसवाल, सरफराज और जुरेल में वह सब कुछ है जो एक टॉप प्लेयर बनने के लिए जरूरी है: रोहित शर्मा

जायसवाल सरफराज और जुरेल में वह सब कुछ है जो एक टॉप प्लेयर बनने के लिए जरूरी है रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के खेल के तीनों प्रारूपों में सफल होने की उम्मीद जताई है। खासकर जायसवाल के लिए, जो जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे प्रमुख रन-स्कोरर हैं। जायसवाल ने नौ मैचों में 68.53 की औसत से 1028 रन बनाए, जो बेहद शानदार आंकड़ा है।

वहीं सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में भारत के लिए महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया था। उसको देखते हुए दोनों को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। हालांकि, केएल राहुल और ऋषभ पंत की वापसी के बाद प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नहीं है।

रोहित को उम्मीद है कि वे भविष्य में भारत के लिए टॉप खिलाड़ी बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तीनों अपने टारगेट को लेकर स्पष्ट हैं और भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भूखे हैं।

भारतीय कप्तान ने जुरेल, सरफराज और जायसवाल को लेकर कही बड़ी बात

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, आपको उनसे ज़्यादा बात करने की ज़रूरत नहीं है। वे टेस्ट क्रिकेट में बिल्कुल नए हैं- जायसवाल, जुरेल और सरफराज। हमने देखा है कि वे बल्ले से क्या कर सकते हैं। उनके पास वह सब कुछ है जो तीनों प्रारूपों में भारत के लिए एक टॉप प्लेयर बनने के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा, समय के साथ हमें उन्हें तैयार करना होगा और उनसे बात करते रहना होगा, जो हम करेंगे। मुझे लगता है कि वे जानते हैं उन्हें क्या करना है। वे भारत के लिए खेलने के लिए बहुत भूखे हैं और वे सफलता के लिए भी भूखे हैं।

रोहित ने आगे कहा कि, जब हम पिछली बार (इंग्लैंड के खिलाफ) खेले थे तो जायसवाल ने सीरीज में बहुत अच्छा किया था। जुरेल ने दिखाया कि वह बल्ले से क्या कर सकता है। सरफराज भी – बेखौफ होकर, बाहर क्या होगा इसकी ज्यादा चिंता नहीं की। इन दिनों आपको अपनी टीम में हर तरह के खिलाड़ियों की जरूरत है, जो निडर हों, जो सतर्क हों और साथ ही जिम्मेदार भी हों। मुझे लगता है कि हमारे पास इसका मिश्रण है, जो एक अच्छा संकेत है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...