Skip to main content

ताजा खबर

जायसवाल ने बढ़ाई रोहित की टेंशन, नेट्स में तेज गेंदबाज के खिलाफ किया संघर्ष, विराट के साथ की लंबी बातचीत

जायसवाल ने बढ़ाई रोहित की टेंशन, नेट्स में तेज गेंदबाज के खिलाफ किया संघर्ष, विराट के साथ की लंबी बातचीत
Yashasvi Jaiswal & Virat Kohli (Photo Source: X)

यशस्वी जयसवाल को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले टेस्ट के शुरू होने से पहले रविवार, 15 सितंबर को नेट्स में तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। यह टेस्ट मैच चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। नेट्स में यशस्वी जायसवाल को परेशान होते देख पूर्व कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने युवा खिलाड़ी को अपना आत्मविश्वास वापस पाने में मदद करने के लिए उनसे कुछ बातचीत की।

बता दें कि, जायसवाल मौजूदा सत्र में फर्स्ट क्लास मैच में भी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। दलीप ट्रॉफी मैच में वह आवेश खान और खलील अहमद की गेंद पर सस्ते में पवेलियन लौट गए। चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले जायसवाल ने बुमराह के खिलाफ काफी अभ्यास किया। वह हालांकि बुमराह के साथ सिमरजीत सिंह, गुरनूर बराड़ और गुरजनप्रीत सिंह जैसे नेट गेंदबाजों के खिलाफ परेशान दिख रहे थे। गेंद कई बार उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर निकली।

नेट्स में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए यशस्वी जायसवाल

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोहली एमए चिदंबरम स्टेडियम के सेंटर-स्क्वायर के पास खड़े होकर बल्लेबाजी करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जहां यह घटना घटी। इस दौरान नेट्स में जसप्रीत बुमराह ने जयसवाल के मिडिल स्टंप को उखाड़ते हुए उन्हें बोल्ड कर दिया। गेंद जायसवाल के बल्ले और पैड के बीच में से स्टंप को जाकर लगी थी। इसके बाद जायसवाल विराट कोहली से बातचीत करते हुए दिखे थे।

विराट कोहली शायद इस युवा खिलाड़ी को उनकी खामियों के बारे में बता रहे थे। कोहली और जायसवाल ने नेट सत्र में लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की। इस दौरान बुमराह ने कोहली को भी परेशान दिया। कोहली ने हालांकि कुछ शानदार कवर और ऑन ड्राइव लगाये। जायसवाल स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सहज दिखे। फिर भी अभ्यास सत्र के दौरान जायसवाल का आत्मविश्वास डगमगाया लग रहा था और वह स्विंग और बाउंस को एडजस्ट नहीं कर पा रहे थे।

हालांकि उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ कदमों का अच्छा इस्तेमाल किया और कुछ शानदार स्क्वायर कट जड़े। इसके बाद अभ्यास के लिए आये ऋषभ पंत ने बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान आक्रामक शॉट खेलने में संकोच नहीं किया। भारतीय खिलाड़ियों ने इस दौरान क्षेत्ररक्षण अभ्यास भी किया, जिसमें स्लिप में कैच पकड़ने के अभ्यास को प्राथमिकता दी गई।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...