Skip to main content

ताजा खबर

जाने कैसे जसप्रीत बुमराह ने पैर तोड़ने वाली याॅर्कर गेंदबाजी में महारत हासिल की?

Jasprit bumrah (Image Credit- Twitter X)

अगर क्रिकेट में याॅर्कर गेंदबाजी करना एक कला है, तो जसप्रीत बुमराह (Jasprit bumrah) उसके सबसे बड़े कलाकार हैं। बुमराह वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाज लाइनअप को अकेले ही ध्वस्त कर सकते हैं। तो वहीं मैच की दबाव भरी परिस्थिति में पैर तोड़ याॅर्कर गेंदबाजी का क्या की कहना।

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बुमराह को दुनिया का तीनों फाॅर्मेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया था। लेकिन एक बात आपके मन में आ रही होगी कि ऐसा आखिर क्या है जो बुमराह को दुनिया के बाकी गेंदबाजों से अलग करता है? तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देने की कोशिश करते हैं:

बुमराह की गेंदबाजी को लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अपने विचार फैंस के साथ साझा किए हैं, जिन्होंने बुमराह का विकास बहुत करीब से देखा है। बता दें कि हाल में ही जियो सिनेमा के साथ चर्चा करते हुए पार्थिव ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- बुमराह में खेल को समझने की क्षमता है और दबाव में सही डिलीवरी फेंकने की ताकत है। यह एक बात है जो उन्हें दुनिया के बाकी गेंदबाजों से अलग करती है।

मैंने उन्हें तब से गेंदबाजी करते हुए देखा है जब उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह मुख्य रूप से एक इनस्विंग गेंदबाज था, लेकिन अब आप देख सकते हैं कि वह कैसे आगे बढ़ता है। गेंद दूर रखना, यॉर्कर लेंथ, और पैर तोड़ने वाली याॅर्कर में महारत हासिल है। उन्होंने वाकई इसके लिए बहुत मेहनत की है। वह नेट्स में एक डिलीवरी को फेंकने के लिए काफी काम करता है।

10 विकेट हाॅल किए बुमराह ने अपने नाम

बता दें कि बुमराह ने अभी टीम इंडिया के लिए सिर्फ 36 टेस्ट मैच ही खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.49 की औसत से कुल 163 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान बुमराह ने 10 बार पांच विकेट हाॅल अपने नाम किया है। टेस्ट क्रिकेट में बुमराह का बेस्ट 6-27 है। इसके अलावा वह बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में चार विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें दो बोल्ड और कैच आउट शामिल हैं।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...