Skip to main content

ताजा खबर

“जसप्रीत बुमराह को हर साल 30-35 करोड़ से ज्यादा रुपये आसानी से मिलेंगे”- पूर्व दिग्गज गेंदबाज का हैरान करने वाला दावा

“जसप्रीत बुमराह को हर साल 30-35 करोड़ से ज्यादा रुपये आसानी से मिलेंगे”- पूर्व दिग्गज गेंदबाज का हैरान करने वाला दावा

Jasprit Bumrah (Photo Source: BCCI/IPL)

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक हैरान करने वाला दावा किया है। भज्जी का कहना है कि जसप्रीत बुमराह को आईपीएल में हर साल आराम से 30-35 करोड़ रुपये ऑक्शन में मिल सकते हैं। हरभजन ने इसके पीछे की वजह भी बताई है कि जसप्रीत बुमराह को इतनी रकम आईपीएल ऑक्शन में कैसे मिल सकती है।

गौरतलब है कि, आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं। उनको 2024 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने 24.75 करोड़ में खरीदा था। हरभजन का मानना है कि, जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह को लेकर हरभजन सिंह ने शेयर किया ये खास पोस्ट

हरभजन ने हाल ही में एक एक्स पोस्ट में लिखा था कि अगर जसप्रीत बुमराह खुद को नीलामी में शामिल करते हैं तो हमारे पास आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ी होगा! क्या आप सहमत हैं? इसके बाद हरभजन ने एक और एक्स पोस्ट किया और लिखा, “बातचीत जारी रखने के लिए मेरे विचार से जसप्रीत बुमराह को हर साल 30/35 करोड़ से ज्यादा रुपये आसानी से मिलेंगे। सभी 10 आईपीएल टीमें उनके लिए बोली लगाएंगी/लड़ेंगी। और वे कप्तानी भी कर सकते हैं।”

आपको बता दें कि, आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन इस बार संभावना है कि वे आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कम से कम 18 करोड़ रुपये में रिटेन होंगे। अगर मुंबई इंडियंस उनको रिलीज करने का जोखिम उठाती है तो फिर ऑक्शन में वह आरटीएम यानी राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन इसके लिए टीम को मोटी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

दरअसल हाल ही में बीसीसीआई ने आईपीएल के रिटेंशन को लेकर नियम जारी किया है। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में हर टीम के पास अधिकतम 6 Right to Match (RTM) कार्ड तक का उपयोग करने का विकल्प होगा, लेकिन यह संख्या इस पर निर्भर करेगी कि टीम ऑक्शन से पहले कितने खिलाड़ियों को रिटेन करती है

আরো ताजा खबर

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...