Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह को लगता है कि वह भारतीय टीम में सबसे फिट हैं, देखें वायरल वीडियो

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने जब से वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना शुरू किया है, तब से भारतीय टीम में कुछ कमाल के क्रिकेटर्स देखने मिले हैं। इन क्रिकेटरों ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपना लोहा मनवाया। उदाहरण के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा आदि।

ये खिलाड़ी ना सिर्फ तकनीकी रूप से कुशल थे, बल्कि फिटनेस का लेवल जो भारतीय टीम का साल 2010 से पहले होता था, उसमें काफी बदलाव देखने को मिला है। वर्तमान टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, जो फिटनेस के मामले में काफी आगे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को टीम इंडिया में सबसे ज्यादा फिट क्रिकेटर माना जाता है।

हालांकि, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि यह वीडियो और किसी की नहीं, बल्कि तेज गेंदबाज और याॅर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की है। वायरल वीडियो में बुमराह खुद को भारतीय टीम का सबसे फिट खिलाड़ी बताते हुए नजर आ रहे हैं।

बुमराह ने खुद को बताया सबसे फिट भारतीय खिलाड़ी

बता दें कि जसप्रीत बुमराह की यह वीडियो किसी प्रोग्राम की है। इस प्रोग्राम में जब होस्ट बुमराह से पूछती है- भारतीय टीम में सबसे फिट कौन है? तो होस्ट के इस सवाल का जबाव देते हुए बुमराह कहते हैं-

देखिये, आप जो उत्तर ढूंढ़ रही हैं, वो मुझे पता है। लेकिन मैं अपना नाम बताना चाहूंगा क्योंकि मैं एक तेज गेंदबाज हूं। मैं कुछ समय से खेल रहा हूं, एक तेज गेंदबाज होने के नाते और इस देश में खेलने के लिए, गर्मी के कारण बहुत सारी आवश्यकताएं होती हैं। इसलिए, मैं हमेशा तेज गेंदबाजों को बढ़ावा दूंगा और मैं हमेशा एक तेज गेंदबाज का नाम लूंगा।

देखें यह वीडियो

Love this confident standing up for himself version of Bumrah 🔥 pic.twitter.com/JK4aaHV3Tg

— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) September 13, 2024

बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए दिखेंगे बुमराह

दूसरी ओर, आपको बुमराह के बारे में बताएं तो वे अब बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही, दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं। देखने लायक बात होगी कि जून में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद बुमराह वापसी पर कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...